— अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) को तलब करने के पश्चात दिल्ली पहुंचे भगवंत मान
दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा तलब किए जाने के पश्चात घर भगवान सिंह मान अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे है। अभी यह नहीं बताया जा रहा है कि भगवंत सिंह मान कल तक दिल्ली रहेंगे या फिर आज शाम को वापसी कर लेंगे। इतना जरूर कहा जा रहा है कि जब अरविंद केजरीवाल सीबीआई के सामने पेश होने जाएंगे तो पंजाब से कैबिनेट मंत्री दिल्ली में ही मौजूद दिखाई देंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में इस तरह की कोई सूचना नहीं दी जा रही है। इस समय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अरविंद केजरीवाल के घर पर मीटिंग की जा रही है और आगे की रूपरेखा बनाई जा रही है।
यह भी पढ़े :- आज भिड़ेंगे हरियाणा व पंजाब के विधायक, जंग का मैदान भी तय
जानकारी अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक्साइज पॉलिसी के मामले में रविवार को सीबीआई द्वारा दिल्ली में तलब किया गया है। जिसके चलते आम आदमी पार्टी में इस बात को लेकर काफी ज्यादा विरोध के साथ-साथ चिंता भी व्यक्त की जा रही है। इस मामले को लेकर आज सारा दिन दिल्ली में मीटिंग का दौर चलने की उम्मीद लगाई जा रही है क्योंकि अब इस मामले को छोटा नहीं माना जा रहा है और आने वाले दिनों में यह लड़ाई बड़े स्तर पर पड़ने के भी आसार लगाए जा रहे हैं इसलिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पश्चात पंजाब के बाकी कैबिनेट मंत्री भी दिल्ली की तरफ रुख कर सकते हैं।
इनके अलावा पंजाब से आम आदमी पार्टी के संसद मेंबर दिल्ली के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं और वह अगले 2 दिन दिल्ली में ही रहेंगे।
पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l