पंजाब

आज सुप्रीम कोर्ट से आ सकता है बड़ा आदेश

• •
125 Views

पंजाब सरकार केंद्र सरकार को निर्देश देने की लगाएगी गुहार

चंडीगढ़।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज एक बार फिर से सुनवाई करते हुए कोई बड़ा आदेश जारी किया जा सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आज केंद्र सरकार को बातचीत शुरू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कोई आदेश दिए जा सकते हैं। इस मामले में पंजाब सरकार की तरफ से भी सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई जाएगी कि केंद्र सरकार भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही है तो ऐसे में सुप्रीम कोर्ट को केंद्र सरकार को जल्द बातचीत करते हुए मामले को निपटने का आदेश देना चाहिए।

पंजाब सरकार इस सुनवाई के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के उसे बयान का हवाला भी दे सकती है जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा यह कहा गया है कि अगर सुप्रीम कोर्ट उन्हें किसी तरह से आदेश जारी करती है तो वह उन आदेशों की पालना जरूर करेंगे। पंजाब सरकार द्वारा इस पूरे मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अपने तर्क रखे जाएंगे।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts