चंडीगढ़, 25 जुलाई (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी (AAP Punjab) पंजाब ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करते हुए इसे लाखों विद्यार्थियों और युवाओं की ऐतिहासिक जीत बताया। पार्टी ने कहा कि विद्यार्थी और युवा लगातार पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ी और केंद्र की भाजपा सरकार की कथित विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे।
AAP पंजाब ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा Youth Power और Student Movement की बड़ी जीत है। पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे को जल्द से जल्द स्वीकार करने की मांग करते हुए कहा कि केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा, परीक्षा और भर्ती व्यवस्था में बड़े स्तर पर सुधार किए जाने की जरूरत है।
'थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ' के नारे के साथ पंजाब में AAP Punjab का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले AAP Punjab ने केंद्र सरकार की कथित विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ 'थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ' नारे के साथ पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन किए।
AAP के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने राज्य के अलग-अलग जिलों में विद्यार्थियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बार-बार सामने आ रहे Paper Leak Cases और देश की भर्ती एवं शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग की गई।
पार्टी ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को जवाब देना होगा और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी होगी।
हरपाल चीमा बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवा शक्ति की बड़ी जीत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर AAP के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह युवा शक्ति की बड़ी जीत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जल्द से जल्द स्वीकार करने की मांग की।
हरपाल चीमा ने कहा कि आखिरकार भाजपा सरकार को युवाओं की इच्छा के आगे झुकना पड़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस घटनाक्रम के बाद शिक्षा प्रणाली के पुनर्गठन, पेपर लीक की समस्या के समाधान और विद्यार्थियों के हित में बड़े सुधारों की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
चीमा ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और उनके संघर्ष ने सरकार को अपनी जिम्मेदारी पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया है।
मालविंदर कंग बोले- सिर्फ इस्तीफा काफी नहीं, परीक्षा व्यवस्था में हो बड़ा सुधार
AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को करोड़ों विद्यार्थियों और युवाओं की ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह उन सभी लोगों की भी जीत है, जो लोकतंत्र और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के अधिकार में विश्वास रखते हैं।
मालविंदर सिंह कंग ने आंदोलन का नेतृत्व करने वाले विद्यार्थियों और युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस कार्रवाई और कथित धक्केशाही के बावजूद विद्यार्थियों का हौसला नहीं टूटा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश की, लेकिन विद्यार्थियों की हिम्मत, एकजुटता और संघर्ष के आगे केंद्र सरकार को पीछे हटना पड़ा।
कंग ने दावा किया कि विरोध कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया गया और कई विद्यार्थियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था में भी रुकावट डालने की कोशिश की गई। हालांकि, इन मुश्किलों के बावजूद विद्यार्थी अपने शांतिपूर्ण संघर्ष पर डटे रहे।
पेपर लीक खत्म करने और परीक्षा में भरोसा बहाल करने की मांग
मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि सिर्फ इस्तीफा काफी नहीं है। देश की परीक्षा और भर्ती प्रणाली में व्यापक बदलाव की जरूरत है, ताकि पेपर लीक की समस्या को खत्म किया जा सके और परीक्षाओं की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता दोबारा बहाल हो।
उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य पर असर पड़ता है। ऐसे में सरकार को ऐसी व्यवस्था तैयार करनी चाहिए, जिसमें परीक्षाएं निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हों तथा विद्यार्थियों को अपनी मेहनत पर भरोसा हो।
AAP Punjab ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी
मालविंदर सिंह कंग ने केंद्र की भाजपा सरकार को कथित तानाशाही रवैये के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विद्यार्थियों, किसानों, कर्मचारियों और समाज के अन्य वर्गों की आवाज को लगातार नजरअंदाज किया गया तो लोग लोकतंत्र और अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए फिर सड़कों पर उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार है। सरकारों को जनता की आवाज सुननी चाहिए और समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
सड़क से संसद तक विद्यार्थियों की आवाज उठाने का दावा
आम आदमी पार्टी पंजाब ने विद्यार्थियों और युवाओं के प्रति अपना समर्थन दोहराते हुए कहा कि पार्टी उनके मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक उठाती रहेगी।
AAP ने कहा कि जब तक देश की शिक्षा व्यवस्था पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह नहीं बनती, तब तक विद्यार्थियों और युवाओं के हित में आवाज उठाई जाती रहेगी। AAP Punjab पार्टी ने कहा कि पेपर लीक जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान और परीक्षा प्रणाली में सुधार देश के युवाओं के भविष्य के लिए जरूरी है।
यह भी पढ़े :- 100 New Aam Aadmi Clinics शुरू, कुल संख्या बढ़कर हुई 1090