पंजाब

Kesar ke Fayde: केसर के सेवन से मिलते है गजब के फायदे  

36 Views
Kesar Ke Fayde
Kesar Ke Fayde

Kesar ke Fayde: केसर को लाल सोना भी कहा जाता है

केसर (Kesar ke Fayde) जिसे अक्सर लाल सोना भी कहा जाता है, दुनिया में ये सबसे महंगे मसालों में से एक है। इसका रंग, खुशबु और इसका देखवा ही इसको अलग बनाता है। इसका दूध या दूध से बने पकवानों में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। Kesar ke Fayde

इसको हेल्थ के लिए भी यूज़ किया जाता है। वैसे तो केसर बहुत ही प्रसिद मसालों में से एक है जिसे क्रोकस सैटिवस नाम के फूल से निकाला जाता है। इस लेख में हम आप को केसर के बारे में बताने की कोशिश करेंगे कि केसर के खाने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते है इसका कैसे यूज़ होता है। ये सब कुछ एक ही लेख में बताने की कोशिश करेंगे बस आप ने ये पूरा लेख पढना है और अमल करना है। Kesar ke Fayde hindi me

केसर क्या है

वैसे तो केसर को कई नाम से पहचाना जाता है जैसे की बंगाली और अरबी  में जाफरान, तेलगु में कुमकुमा पुब्बा और तमिल में कुमकुमापू नाम से जाना जाता है। ये क्रोकस सैटाइवस नामक फुल से निकाला जाता है। इसको मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और कलर एजेंट के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। Kesar Khane ke Fayde

शरीर के लिए फायदेमंद: केसर में एंटीकॉनवल्सेन्ट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीअल्जाइमर और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्र में पाए जाते है। इसमें फाइबर, विटामिन सी, आयरन, पोटाशियम, विटामिन ए और मेंग्नीज जरुरी तत्व शामिल होते है।

केसर के फायदे: केसर के शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है ये मसुडो, शरीर में बलगम, भूख बढ़ाने और अच्छे हाजमे के लिए बहुत बहुत ही फायदेमंद होता है ये दांतों के लिए भी बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

यह खबर भी पढ़े :

कैंसर से बचाव:

अगर केसर का सही तरीके से उपयोग किया जाये तो ये कैंसर जैसे महारोग को बढ़ने से रोक सकता है। इससे जुड़े वैज्ञानिको के अनुसार केसर में मौजूद क्रॉकेटिन होता है जो कैंसर को बढ़ने से रोक सकता है। इसके अलावा केसर स्किन कैंसर के जोखिम को भी कम करने फायदेमंद साबित हो सकता है।

नींद कम आने से छुटकारा: कई वैज्ञानिक ने अध्ययन में कहा है कि केसर डिप्रेशन की स्तिथि में अच्छे प्रभाव मिले है केसर के सेवन करने से अच्छी नींद मिलती है केसर में मौजूद क्रॉकेटिन नींद को बढ़ावा देता है।

शरीर में सूजन: केसर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे गठिया और सूजन जैसे रोग को ख़तम करने में भी लाभदायक साबित हो सकता है।

पाचन के लिए फायदेमंद: अगर आप केसर का सेवन करते है तो ये आप के पाचन क्रिया के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, केसर में यूपेप्टिक यानी पाचन को अच्छा बनाने वाली औषदी के गुण पाए जाते है। इसके उपयोग से भूख को बढ़ाने और गैस्ट्रिक एसिड को कम करने में भी लाभदायक सिद्ध हो सकता।

दिल के लिए फायदेमंद:

ब्लड प्रेशर को कम करने और कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में केसर बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। यह दिल के रोगों को कम करता है।

वज़न को कम करने में सहायक: केसर के उपयोग से भूख को बढाने और पाचन क्रिया को सही करने में मदद करता है और मोटापे को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

गर्भावस्था में केसर: गर्भवस्था में केसर का उपयोग सेहत के लिए बहुत अच्छा माना गया है। अगर केसर का उपयोग लगभग 0।5-2 ग्राम प्रतिदिन ली जाये तो ये शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। गर्भावस्था में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जुरु ले।

आँखों के लिए फायदेमंद: केसर में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो रेटिना की रक्षा पर्दान करते है। केसर के सेवन करने से आँखों की बिमारिओ से दूर रखने में मदद करता है।

लीवर के लिए फायदेमंद: केसर के उपयोग करने से लिवर मेटास्टेसिस के मरीजो के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। लीवर मेटास्टेसिस एक कैंसर ग्रस्त ट्यूमर है। यह शरीर से होकर लीवर में फ़ैल सकता है। इसको लीवर के कैंसर का दूसरा रूप भी कहा जाता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद: अगर आप केसर का उपयोग करते है तो ये आप के त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। केसर के उपयोग करने से स्किन चमकदार हो सकती है।

बालो के लिए फायदेमंद:

अगर आप केसर का उपयोग करते है तो ये आप के बालो के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके उपयोग से बालो की जड़ो को मजबूती देता है और बालो को लम्बे होने में भी मददगार साबित होता है। केसर बालों के झड़ने से रोकने में मदद कर एलोपीसिया जैसी बालों से जुड़ी समस्या में फायदेमंद हो सकता है।

खुराक: अगर आप केसर का उपयोग करते है तो केसर का प्रयोग कम मात्रा में करना चाहिए। इसके अत्यधिक सेवन से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

उपयोग: अगर आप केसर को रात में सोने से पहले केसर दूध पीने के बहुत अधिक फायदे हो सकत है। दूध से बने पकवान में जैसे खीर, मीठाई आदी में केसर का इस्तेमाल कर सकते है। केसर का उपयोग मावा और मिष्ठान बनाने के लिए भर किया जा सकता है। एक गिलास दूध में चुटकी भर पाउडर या तीन-चार केसर के धागों का इस्तेमाल में लिया जा सकता है।

केसर के सेवन करने से फायदे और नुकसान:

केसर के फायदे के बारे में आप को उपर पूरी जानकारी दी गारी है। केसर के सेवन से अगर आप को एलर्जी हो सकती जिस से आप के शरीर पर खारिश और लालिमा हो सकती है। अगर आप को इस तरीके से प्रॉब्लम हो रही है तो फ़ौरन आप अपने डॉक्टर से संपर्क करे और केसर का सेवन करना बंद कर दे।

इस लेख में केसर के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की गई है। केसर को उपयोग में लेने से पहले डॉक्टर से जरुर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस इस की कोई पुष्टि नहीं करता है और न ही किसी तरह की कोई जिमेवारी लेता है। 

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts