मनोरंजन

उद्धव ठाकरे के साथ नया अध्याय शुरू, भगवंत मान ने की मुलाकात

1 Views

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी रहे मौजूद

शिवसेना बाल ठाकरे के साथ आम आदमी पार्टी का होगा गठजोड़

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

शिवसेना बाल ठाकरे के साथ आम आदमी पार्टी नया अध्याय शुरू करने जा रही है। इस नए अध्याय को शुरू करने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुंबई पहुंच चुके हैं।

मुंबई में उद्धव ठाकरे के घर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ संसद मेंबर राघव चड्ढा और संजय सिंह ने करीब 2 घंटे तक समय बताया। इस दौरान आम आदमी पार्टी और शिवसेना के गठजोड़ के नए अध्याय को शुरू करने तक की बातचीत की गई। यह गठजोड़ आगामी लोकसभा चुनाव तक ही सीमित रहेगा या फिर भविष्य के सभी चुनावों तक जाएगा इस संबंध में जल्द ही दोनों पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मीटिंग होने के बाद तय होगा।

दिल्ली व पंजाब में शिवसेना ठाकरे को मिलेगा फायदा

इस नए गठजोड़ से शिवसेना को पंजाब व दिल्ली में फायदा मिलने वाला है क्योंकि इन दोनों राज्यों में उनके नेताओं को सरकार ने अपने काम करवाने के लिए कोई परेशानी नहीं आने वाली है।

Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts

Share