Flight to Netherlands : पंजाब में इन्वेस्टमेंट के लिए जाना है नीदरलैंड और चैक गणराज्य
Flight to Netherlands : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनके साथी अधिकारियों को अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से नीदरलैंड व चैक गणराज्य के दौरे के लिए इजाजत नहीं मिली है। हैरानी तो इस बात की है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज 7 फरवरी रात की ही दिल्ली से फ्लाइट है और अभी तक केंद्र सरकार से इजाजत मिलने का इंतजार किया जा रहा है ऐसे में यह संभव नजर आ रहा है कि एक बार फिर से मुख्यमंत्री भगवंत मान का वह विदेश का दौरा रद्द हो जाएगा। क्योंकि कुछ घंटे ही बाद फ्लाइट है और इजाजत नहीं मिलने के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान अभी चंडीगढ़ में ही इंतजार कर रहे हैं।
इस मौजूदा स्थिति में मुख्यमंत्री कार्यालय व चीफ सेक्रेटरी दफ्तर लगातार दिल्ली के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से संपर्क बनाने की कोशिश कर रहे हैं परंतु अभी तक उन्हें भी कोई जानकारी नहीं
यहां पर यह बताने योग्य है कि मार्च महीने में पंजाब में इन्वेस्ट पंजाब का प्रोग्राम होने वाला है तो ऐसे में विदेशी कंपनियों को पंजाब में इन्वेस्टमेंट के लिए लाने के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार विदेश के दौरे कर रहे हैं। ऐसे में यह दूसरी बार होगा जब मुख्यमंत्री भगवंत मान को बीते 1 महीने के दौरान ही विदेश जाने की इजाजत नहीं मिली होगी।
यह भी पढ़े :
Tata Punch EV नई अवतार के साथ Indian Market में हुई लॉन्च
New Year Offer Honda SP 125 जबरदस्त लुक के साथ धाकड़ ऑफर में ले जाएँ घर
अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।