पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल सोमवार शाम 4 बजे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करने जा रहे हैं। अचानक से यह की जा रही मुलाकात को लेकर कोई भी जानकारी मुख्यमंत्री दफ्तर या फिर मुख्यमंत्री के सूत्रों द्वारा नहीं दी जा रही है और इस मुलाकात के विषय को भी गुप्त रखा जा रहा है।
जिसके चलते इस मुलाकात को लेकर कई तरह के अंदाजे लगाए जा रहे हैं कि इस मुलाकात की अचानक क्यों जरूरत पड़ी है ? क्या राज्य में कुछ ऐसा होने वाला है जिसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिलने जा रहे हैं या फिर यह एक रूटीन की मुलाकात है।
यह मुलाकात उस समय हो रही है जब पंजाब के गलियारों में मंत्रिमंडल के फेरबदल और मंत्रियों के विभागों में फेरबदल को लेकर कई तरह की चर्चा और अफवाहों का दौर चल रहा है ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान की राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात काफी ज्यादा अहम मानी जा रही है।