पंजाब

रोने लग गया भाजपा उम्मीदवार, गावों में जाने नही दे रहे है किसान

77 Views
BJP Candidate face Farmer protest in punjab
BJP Candidate face Farmer protest in punjab

BJP Candidate ने मांगी पुलिस से मदद, गांवों करवाए मेरे प्रोग्राम

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा के उम्मीदवारों को गांव में किसानों द्वारा प्रचार करने से लिए रोकने से एक BJP Candidate इतना ज्यादा भावुक हो गया है कि उनकी आँखों मे से आंसू तक निकल आए है। किसानों को हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार होने के बावजूद भी इस उम्मीदवार को गांव में प्रचार नहीं करने दिया जा रहा है जिसके चलते उनकी तरफ से अब पुलिस से मदद मांगी गई है ताकि एक उम्मीदवार के तौर पर जो हक प्रचार करने का उन्हें मिला है उसे हक से वह गांव में जाकर ज्यादा से ज्यादा प्रचार करते अपने लिए वोट मांग सके।

फरीदकोट लोक सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हंसराज हंस को उम्मीदवार बनाया गया है। हंसराज हंस अपने से लेकर के अनुसार न सिर्फ प्यार से सभी से बातें कर रहे हैं बल्कि वोट को अपनी तरफ ट्रांसफर करने की भी कोशिश कर रहे हैं इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान हंसराज हंस को पंजाब के किसानों की तरफ से पहुंच रहा है क्योंकि जब वह किसी भी गांव में प्रचार करने के लिए जा रहे हैं तो किसान उन्हें खेलकर कई तरह के सवाल करते हैं तो हंसराज हंस उन सवालों के जवाब देने की भी कोशिश करते हैं परंतु सवाल एक तरफ से नहीं बल्कि कई तरफ से आने के चलते माहौल खराब होने की सूरत में उन्हें प्रचार बीच में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ रहा है।

Lok Sabha Election Candidate हंसराज हंस ने जताया दर्द

BJP Candidate Hans Raj Hans

BJP Candidate हंसराज हंस ने अपने इस दर्द को जताते हुए भावुक आवाज में कहा कि वह आज तक किसी से ऊंची आवाज में भी नहीं बोले हैं परंतु फिर भी उन्हें सबसे ज्यादा परेशान किया जा रहा है। वह किसानों के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है, परंतु फिर भी एक या दो किस सवाल करने की जगह 50-60 लोग एकदम से सवाल करने लग जाते हैं तो ऐसे में वह किसका जवाब दें या ना दें ? इसमें ही कहानी उलझकर रह जाती है और उन्हें गांव में प्रचार नहीं करने दिया जा रहा है।

हंसराज हंस ने कहा कि वह अपने इस दर्द को रोते हुए जरूर बता सकते हैं लेकिन जो ड्यूटी उन्हें दी गई है, वह उस भाग नहीं सकते हैं। इसलिए आने वाले दिनों में वह किसानों के विरोध के बावजूद भी लगातार गांव में प्रचार करेंगे और इसके लिए बाकायदा पुलिस की मदद भी मांगेंगे।

एसएसपी दोबारा किया जा रहा है इंतजाम

Hans Raj Hans ने कहा कि एक उम्मीदवार होने के चलते उन्हें हर गांव में जाकर वोट मांगने का हक है तो ऐसे में उन्होंने जिले के एसएसपी से बात करते हुए कहा है कि उनकी मदद की जाए। ताकि वह अपने इस हक के चलते चुनाव प्रचार कर सके उन्होंने कहा कि एसएसपी की तरफ से भी उन्हें भरोसा मिला है कि आज के पश्चात पुलिस उनके साथ हर समय चलेगी और किसी भी गांव में अगर किसान उन्हें रोकते हैं तो किसानों को एक तरफ करते हुए उन्हें (BJP Candidate) प्रचार करने में पुलिस की तरफ से पूरी मदद की जायेगी।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts