मनोरंजन

नेपोटिज्म व बॉयकॉट गैंग के खिलाफ आये बॉलीवुड अभिनेता रंजीत 

445 Views

सेंसर बोर्ड की अवमानना करता है बॉयकॉट गैंग 

चण्डीगढ़ : भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें समर्पित एक म्यूजिक इवनिंग ‘अलाइव फॉरएवर लता मंगेशकर’नेपोटिज्म में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर पर भाग लेने हेतु यहां पधारे वरिष्ठ प्रसिद्ध फिल्म कलाकार रंजीत ने बॉलीवुड से जुड़े ज्वलंत मुद्दों नेपोटिज्म व बॉयकॉट गैंग पर अपने विचार प्रकट करते हुए इनका विरोध किया। 

उन्होंने कहा कि फिल्म कलाकारों के बच्चों को भी इस क्षेत्र में हाथ आजमाने का उसी प्रकार पूरा पूरा हक़ हक़ है जिस  प्रकार अन्य पेशों में होता है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। 

बॉयकॉट गैंग के नए चलन पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सेंसर बोर्ड एक वैधानिक संस्था है जिसमें अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञता युक्त लोग फिल्मों को ठोक बजा कर सर्टिफिकेट जारी करते हैं। बॉयकॉट गैंग इस संस्था की वैल्यू को खत्म  कर रही है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts