पंजाब

मुख्यमंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, केजरीवाल को जमकर घेरा

By
42 Views

हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार को 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अपनी सरकार द्वारा किए इन 100 दिन में किए कामों की जहां एक तरफ सोमवार को उपलब्धियां बनाई तो वहीं पर विपक्ष में बैठे कांग्रेस के लीडरों को जमकर घेरा तो इसी कतार में अरविंद केजरीवाल को भी ना छोड़ते हुए उन्हें दिल्ली के वीडियो को जहरीला पानी पिलाने तक का दोषी ठहरा डाला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने तीन कैबिनेट मंत्रियों के साथ चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तो इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के चलते दौरान लगभग 1 घण्टे बाद अचानक से कैबिनेट मंत्री अनिल विज आ गए, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान हो गया।

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि कोई भी सरकार जब सत्ता में आती है तो उनके द्वारा चुनाव के समय जारी किया गया संकल्प पत्र 5 साल में पूरा करना होता है परंतु हरियाणा में उनकी भाजपा सरकार द्वारा पहले 100 दिनों में ही पूरी गति से काम करना शुरू कर दिया गया है जिसके चलते उनके द्वारा किए गए 240 वादों में से 18 वायदे पूरे कर दिए गए हैं जबकि छह वादों पर पूरी गति से काम चल रहा है यहीं पर 50 वायदों को लागू करने की परिक्रिया में वित्त विभाग में मंजूरी के लिए भेजा हुआ है ऐसे में उन्हें लग रहा है कि जो संकल्प पत्र में वायदे किए गए थे वह 5 साल के कार्यकाल से पहले ही पूरे हो जाएंगे।

हिसार और अंबाला एयरपोर्ट के लिए जारी हो चुकी है एनओसी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता दौरान कहा कि हिसार और अंबाला एयरपोर्ट के लिए एनओसी आ चुकी है और जल्द ही यह दोनों एयरपोर्ट शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता दौरान एयरपोर्ट की स्थिति पर पूर्ण विश्वास जताते हुए यह भी कह डाला कि जल्द ही पहली फ्लाइट इन एयरपोर्ट से उड़नी शुरू हो जाएगी और उनकी कोशिश रहेगी की पहली फ्लाइट अयोध्या की तरफ रवाना की जा सके। जिसमे पत्रकारों के साथ सभी कैबिनेट मंत्री भी जाएंगे।

हुड्डा को 24 फसलों के नाम तक नही पता, कैसे करेंगे किसानों की मदद

नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष में बैठे लीडर का काम सरकार को जनता के लिए सूचित करना होता है परंतु उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि कांग्रेस पार्टी किसानों की बात तो करती है परंतु उनके लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा में उन 24 फसलों के नाम तक नहीं पता है जिन पर एमएसपी जा रही है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा को किसानों की जमीनी हकीकत के बारे में ही जानकारी नहीं है तो वह किसानों की मदद कैसे कर पाएंगे। नायब सिंह सैनी ने इस दौरान उन 24 फसलों के नाम भी खुद गिनते हुए बोला कि अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुन रहे होंगे तो उन्हें इन 24 फसलों की जानकारी भी मिल जाएगी।

दिल्ली की जनता को केजरीवाल पिला रहा है जहरीला पानी

नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की फितरत ऐसी हो चुकी है कि दोष लगाओ और भाग जाओ जबकि इस बार विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता उन्हें भागने वाली है क्योंकि साफ पानी देने का वादा करने वाले अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली के लोगों को जहरीला पानी तक पिलाने की कोशिश की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना को स्वच्छ करेंगे परंतु अभी तक कुछ भी नहीं किया है जबकि अब पानी को लेकर दोष हरियाणा पर लगाए जा रहे हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहते हैं कि उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल में स्वच्छ पानी के इंतजाम करने के लिए क्या किया है ? जो व्यक्ति अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान दिल्ली की जनता को स्वच्छ पानी सप्लाई नहीं करवा सकता है तो वह किसी भी काम का नहीं है इस कारण इस बार जनता उन्हें दिल्ली की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगी 

Share this story:

About

Author at The State Headlines.

View all posts