चंडीगढ़

दूसरे दिन ही टूट गया चाव, सिर्फ पहुंचे सिर्फ 4 मंत्री

12 Views

-- सिविल सेक्रेटेरियट में 8:00 बजे तक नहीं पहुंचे कैबिनेट मिनिस्टर, अधिकारियों की गिनती भी कम

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
सुबह 7:30 बजे अपने दफ्तर में पहुंचने का चाव दूसरे दिन ही खत्म होता नजर आ रहा है। पहले दिन 9 से ज्यादा कैबिनेट मिनिस्टर अपने दफ्तर में तो जरूर पहुंचे लेकिन दूसरे दिन सिर्फ एक ही कैबिनेट मिनिस्टर 8 बजे तक पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट अपने दफ्तर में पहुंचा हुया नजर आया। यहां तक कि अधिकारियों की गिनती भी कुछ कम नजर आई। सुबह 8:00 बजे तक सिविल सेक्रेटेरिएट में अधिकारी अभी आ रहे थे।

जानकारी अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब और चंडीगढ़ के सभी दफ्तरों का खुलने का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक रखा गया था। जिसमें ऐलान किया गया था कि सभी अधिकारियों के साथ-साथ कैबिनेट मिनिस्टर भी अपने दफ्तरों में जल्दी पहुंच कर काम को निपटा देंगे। कुछ ऐसा नजारा पहले दिन पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट में नजर आया और ऐसा लग रहा था कि अधिकारियों के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री भी अपने दफ्तरों में सुबह जल्दी पहुंचने के बाद दोपहर 2:00 बजे चले जाएंगे परंतु दूसरे दिन ही यह नजारा कुछ कम होता नजर आ रहा है। दूसरे दिन 14 में से मात्र एक ही कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा ही अपने दफ्तर में नजर आए। इसके अलावा सभी कैबिनेट मंत्रियों के दफ्तर खाली ही नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े :- क्या नारियल पानी रोजाना पीना चाहिए जानिए, इसके फायदे और नुकसान ?

सुबह 8:00 बजे भी खाली ही दिखाई दे रहे थे दफ्तर

पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट व चंडीगढ़ में स्थित मिनी सेक्रेटेरिएट में अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी आधे घंटे से ज्यादा लेट सुबह 8:00 बजे के आसपास पहुंच से नजर आ रहे थे जब भी काफी दफ्तर सुबह 8:00 बजे भी खाली ही दिखाई दे रहे है। दूसरे दिन भी यह हालात देखने के पश्चात ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में यह लेटलतीफी और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts