Bambukat 2 को लेकर फ़िल्म की टीम चाहती थी ज्यादा स्क्रीन, PVR ने पंजाबी फिल्म बोल कर किया इनकार
पंजाब के एक्टर बिन्नू ढिल्लों और एम्मी विर्क द्वारा अपनी कलाकारी में तैयार की गई Bambukat 2 को लेकर बड़ा विवाद हो गया है। PVR Cinemas ने इस पंजाबी फिल्म को ज्यादा स्क्रीनें देने से इनकार कर दिया गया है। जिस कारण यह फिल्म पीवीआर के किसी भी सिनेमा में नहीं लगी है। पीवीआर की तरफ से कोई भी स्क्रीन नहीं देने के चलते अब यह फिल्म के कारोबार पर असर पडना आता है क्योंकि मेट्रोज और एक क्लास सिटी में सबसे ज्यादा पीवीआर के ही सिनेमा है और फिल्म हिंदी हो या फिर पंजाबी हो सबसे ज्यादा स्क्रीन इस PVR सिनेमा की तरफ से ही दी जाती है। पंजाबी की यह फिल्म बम्बूकाट 2 को पीवीआर सिनेमा में स्क्रीन नहीं मिलने के चलते फिल्म के एक्टर बिन्नू ढिल्लो व एम्मी विर्क की तरफ से भी काफी ज्यादा नाराजगी जाहिर की गई है।
सोशल मीडिया पर लाइव हुए बिन्नू ढिल्लो व एम्मी विर्क
पंजाब के स्टार कलाकार बिन्नू ढिल्लो व एम्मी विर्क मैं सोशल मीडिया पर लाइव होते हुए यह कहा है कि उनकी फिल्म आज सिनेमाघर में रिलीज तो हो रही है परंतु यह फिल्म पीवीआर में देखने को नहीं मिलेगी। इन दोनों पंजाबी स्टार कलाकार ने बताया कि उनकी तरफ से पीवीआर सिनेमा से बातचीत की जा रही थी और ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन देने की मांग की गई थी परन्तु पीवीआर सिनेमा में यह कहते हुए ज्यादा स्क्रीन देने से इनकार कर दिया कि उनके पास काफी हिंदी फिल्में चल रही हैं और कुछ इस सप्ताह में रिलीज भी हो रही है।
ऐसे में पंजाबी फिल्म को देश भर में ज्यादा स्क्रीन देना मुनासिब नहीं है। हालांकि पीवीआर सिनेमा पंजाब में ज्यादा स्क्रीन देने को तैयार था परंतु पंजाब से बाहर स्क्रीन नहीं मिलने के चलते फिल्म की टीम और पीवीआर सिनेमा के बीच में सहमति नहीं बन पाई। जिस कारण है अब पंजाब के भी किसी पीवीआर सिनेमा घर में यह दिखाई नही देगी।
आज शाम तक फिर से शुरू हो सकती है दोनों के बीच बातचीत
Bambukat 2 को लेकर एक बार फिर से पीवीआर सिनेमा और फिल्म की टीम के बीच में बातचीत शुरू हो सकती है क्योंकि दोनों कलाकार के सोशल मीडिया पर लाइव होने के पश्चात PVR सिनेमा को भी लग रहा है कि यह विवाद काफी ज्यादा बढ़ सकता तो इसको अभी खत्म करना जरूरी है। PVR Cinema के नजदीकी लोगों के अनुसार मैनेजमेंट की तरफ से बातचीत करने के लिए आज शाम तक कुछ ना कुछ किया जा सकता है जिस कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि शनिवार सुबह से यह फिल्म
आज शाम तक कुछ ना कुछ किया जा सकता है जिस कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि शनिवार सुबह से यह फिल्म Bambukat 2 पीवीआर सिनेमा की स्क्रीनों में दिखाई देने लग जाएगी।