पंजाब

देश के शहीदों के प्रति घटिया मानसिकता के लिए केंद्र सरकार की आलोचना

70 Views
CM Bhagwant Mann Punjab Civil Secretariat
CM Bhagwant Mann Punjab Civil Secretariat

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर:
Punjab के CM Bhagwant Singh Mann ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार अपनी नीति के अनुसार Martyred Soldier Amritpal Singh के परिवार को One Crore रुपए का मुआवज़ा देगी।
यहाँ जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के शहीदों के प्रति केंद्र चाहे कोई भी नीति अपनाए परन्तु हमारी सरकार ऐसे पंजाब के शूरवीर पुत्रों के परिवारों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार शहीद अमृतपाल सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दी जायेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह चैक जल्द ही पीडि़त परिवार को सौंप दिया जायेगा। Soldier

यह खबर भी पढ़े :

Soldier: शहीद अमृतपाल के परिवार को पंजाब सरकार की नीति के अनुसार एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दी जायेगी: मुख्यमंत्री


मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता को बरकरार रखने के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले इस शहीद के परिवार के साथ सौतेली माँ वाला सुलूक करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से ग़ैर-वाजिब है और इस पंजाब के पुत्र की शहादत का निरादर करना अति-निंदनीय है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह जल्द ही इस मुद्दे को भारत सरकार के समक्ष उठाएंगे। Soldier

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts