पंजाब

किसानों के बेटों की तरह पाली गई फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा

31 Views
Paddy crop
Paddy crop

Paddy Crop: वहीं अनाज मंडी में कैबिनेट मंत्री जोड़ामाजरा ने धान की खरीद की शुरुआत की

दी स्टेट हेडलाइंस
समाना, 3 अक्टूबर।
पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने आज समाना की अनाज मंडी में धान (Paddy Crop) की सरकारी खरीद शुरू की। इससे पहले उन्होंने खरीद प्रबंधों की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिए कि मंडियों में काम करने वाले किसी भी किसान, आढ़ती या मजदूर को कोई परेशानी न हो और मंडियों में बिकने वाली फसल का एक-एक दाना तुरंत खरीदा जाए। Government purchase of paddy started

चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के किसानों को खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं पूरी खरीद प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं, इसलिए किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचने में कोई समस्या नहीं आएगी। जोड़ामाजरा ने किसानों को न्योता दिया कि वे अपनी फसलें पूरी तरह पकाकर मंडियों में लाएं ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे फसल अवशेष व पराली न जलाएं ताकि पर्यावरण प्रदूषित न हो और हमारे मित्र कीटों को नुकसान न हो। Paddy

यह खबर भी पढ़े :

किसानों से अपील है कि मंडियों में केवल पकी फसलें ही लाएं और पराली को आग न लगाएं

इस मौके पर हरजिंदर सिंह मिंटू, गुरदेव सिंह टिवाणा, गुलजार सिंह विर्क, बलकार सिंह गज्जूमाजरा, एस.डी.एम. चरणजीत सिंह, सचिव मार्केट कमेटी समाना अश्वनी कुमार, आरती एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप गर्ग, अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष मदन मित्तल, बी.के. गुप्ता, गोपाल कृष्ण, सुरजीत सिंह दहिया, अमरजीत सिंह पंजार्थ, कुलबीर सिंगला, कश्मीर सिंह राजला, किटी गर्ग बीबीपुर, कुलदीप सिंह बम्हना, जनक राज ककराला, संजीव बिट्टू, पवन बंसल, जीवन बाघरौल, गुरदीप राठी, सोनू थिंद, निशान चीमा, रविंदर सोहल, मुनीम यूनियन के अध्यक्ष हरजिंदर बावा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। Paddy Crop

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts