पंजाब

AAP के पूर्व सांसद कांग्रेस में हुए शामिल

67 Views
Lok Sabha Election
Lok Sabha Election

दी स्टेट हेडलाइंस
पटियाला
Lok Sabha Election: आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। धर्मवीर गांधी की गठित नवां पंजाब पार्टी आज कांग्रेस में मर्ज होने जा रही है। डॉ धर्मवीर गांधी हृदय रोग विशेषज्ञ है। उन्होंने 2013 में आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से 2014 में लोकसभा पटियाला सीट से डा गाँधी को उम्मीदवार बनाया गया था। जिसमें महारानी परनीत कौर को 20942 वोटो के फर्क से हरा दिया था। वह एकमात्र नेता है, जिन्होंने महारानी परनीत कौर को हराया है। डॉ धर्मवीर गांधी 2016 से आम आदमी पार्टी के साथ आपसी मतभेद होने के कारण उन्होंने पार्टी के साथ किनारा कर लिया था। डा धर्मवीर गांधी की तरफ से बनाई गई नवां पंजाब पार्टी लोकसभा सीट 2019 में चुनाव लड़ा था। जिसमें वह तीसरे स्थान पर रहे थे। Lok Sabha Election

Dharmvir Gandhi

Lok Sabha Election: पटियाला से बन सकते हैं उम्मीदवार

महारानी परनीत कौर का कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद, भाजपा को ज्वाइन कर ली थी जिस के बाद पटियाला की शाही सीट खाली नजर आ रही थी और कांग्रेस भी इस सीट पर एक प्रभावशाली चेहरा की तलाश कर रही थी। पूर्व सांसद डॉक्टर धर्मवीर गांधी के कांग्रेस ज्वाइन होने के बाद पटियाला से उम्मीदवार की तलाश लगभग खत्म हो सकती है। डा धर्मवीर गांधी हार्ट के विशेषज्ञ डॉक्टर हैं जिनका पटियाला में अच्छा रसूक है। ऐसे में बीजेपी सीट उम्मीदवार महारानी परनीत कौर को अच्छी टक्कर मिल सकती है। Lok Sabha Election

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts