पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन की शुरुआत चार साहिबज़ादों की महान शहादत को नमन के साथ होगी। विधानसभा सत्र के आरंभ में सदन चार साहिबज़ादों की शहादत को याद किया जाएगा और उनकी कुर्बानी पर सदन में पढ़ कर भी सुनाया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, नमन करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा सत्र को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाएगा। यह नमन करने के कार्यक्रम पूरी तरह औपचारिक और सम्मानजनक तरीके से सदन के भीतर संपन्न किया जाएगा।
चार साहिबज़ादों की शहादत सिख इतिहास की सबसे प्रेरणादायक घटनाओं में से एक मानी जाती है। उनकी कुर्बानी को याद करते हुए विधानसभा द्वारा यह कदम श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।

Previous
पत्रकार रविंदर मीत को PTC न्यूज़ में मिली बड़ी ज़िम्मेदारी
Next
School Holidays : ठंड ने कहर बरपाया, 7 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे