पंजाब

Green Crackers: दिवाली व गुरुपर्व पर कम प्रदूषण पटाखों की अनुमति

30 Views
Gurmeet Singh Meet Hayer Green Crackers rules in punjab
Gurmeet Singh Meet Hayer Green Crackers rules in punjab

Green Crackers: पर्यावरण मंत्री ने लोगों से सामुदायिक रूप से पटाखे चलाने को प्रोत्साहित करने की अपील की

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर:
CM Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली Punjab Government Diwali, Gurpurab, Christmas और New Year 2024 पर बहुत कम अवधि के लिए केवल कम प्रदूषण (Green Crackers) करने वाले पटाखों के उपयोग की अनुमति देगी। Green Crackers

पर्यावरण मंत्री Gurmeet Singh Meet Hayer ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि Hon’ble Supreme Court, National Green Tribunal (एनजीटी), Punjab Haryana High Court और Ministry of Environment Forest and Climate Change (MOEF and CC) के विभिन्न दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, Punjab Government कम प्रदूषण (Green Crackers) करने वाले पटाखों के उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि चूंकि दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या का त्योहारी सीजन नजदीक आ रहा है, जिसके दौरान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग केवल कम प्रदूषण करने वाले पटाखों की अनुमति देगा, जिनमें बेरियम सॉल्ट या कम्पाऊंड ऑफ एंटीमनी, लिथियम, पारा, आर्सेनिक, सीसा या स्ट्रोंटियम क्रोमेट के यौगिकों का उपयोग नहीं किया जाता है। Green Crackers

यह खबर भी पढ़े :

किसी भी ऑनलाइन ऑर्डर को स्वीकार करने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर प्रतिबंध और पंजाब में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध

मीत हेयर ने कहा कि दिवाली (रात 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक), गुरुपर्व (सुबह 4:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक और रात 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक), क्रिसमस की पूर्व संध्या (रात 11:55 बजे से 12:30 बजे तक) और नए साल की पूर्व संध्या (रात 11:55 बजे से 12:30 बजे तक) पर केवल कम प्रदूषण करने वाले पटाखे फोड़े जा सकते हैं। Green Crackers

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि राज्य में लड़ी पटाखों (श्रृंखला पटाखे) के निर्माण, स्टॉक, वितरण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह भी निर्देशित किया गया है कि अनुमति प्राप्त पटाखों की बिक्री केवल लाइसेंस प्राप्त व्यापारियों के माध्यम से ही की जायेगी। मीत हेयर ने कहा कि फ्लिपकार्ट, अमेजऩ और अन्य सहित कोई भी ई-कॉमर्स वेबसाइट पंजाब राज्य के भीतर किसी भी ऑनलाइन ऑर्डर को स्वीकार नहीं करेगी और ऑनलाइन बिक्री को प्रभावित नहीं करेगी। Green Crackers

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को राज्य के चयनित शहरों में अल्पकालिक निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अनुमति प्राप्त समय के दौरान और निर्दिष्ट स्थानों पर अनुमति प्राप्त कम प्रदूषण करने वाले पटाखों की बिक्री और उपयोग सुनिश्चित करेंगे एवं दिशा-निर्देशों के किसी भी उल्लंघन पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। Green Crackers

मीत हेयर ने आम जनता से संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्दिष्ट पूर्व-चिह्नित क्षेत्रों/क्षेत्रों में सामुदायिक रूप से पटाखे फोडऩे को प्रोत्साहित करने की भी अपील की।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts