पंजाब

गुरशरण छीना ने Health Systems Corporation के चेयरमैन का पद संभाला

9 Views
Gursharan Chhina takes over as Chairman of Punjab Health Systems Corporation
Gursharan Chhina takes over as Chairman of Punjab Health Systems Corporation

छीना द्वारा भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने का संकल्प

चंडीगढ़, 17 फरवरी। गुरशरण सिंह छीना ने मंगलवार को Punjab Health Systems Corporation के चेयरमैन के रूप में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की मौजूदगी में कार्यभार संभाला।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाते हुए राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने तथा सरकार की नशों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करेंगे।

श्री छीना, जो पहले आम आदमी पार्टी पंजाब के संयुक्त सचिव रह चुके हैं, राजासांसी हलके में एक प्रमुख जन चेहरा माने जाते हैं और नशों के खिलाफ मुहिम में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं।

पंजाब सरकार युवा पीढ़ी को नशों के खतरे से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

डॉ. बलबीर सिंह ने श्री छीना को Punjab Health Systems Corporation के चेयरमैन की नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं को और मजबूत करने के लिए लगातार काम करेंगे। उन्होंने नए चेयरमैन से अपील की कि नशा विरोधी मुहिम के दौरान दिखाई गई ऊर्जा और प्रतिबद्धता को प्रशासनिक कार्यों में भी जारी रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक समय पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशों के खिलाफ चल रही मुहिम लंबे समय तक कारगर रहने वाली योजना है और पंजाब सरकार युवा पीढ़ी को नशों के खतरे से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्षी पार्टियां चुनावों के हिसाब-किताब में व्यस्त हैं।

Punjab Health Systems Corporation सेहत सेवाओ में करेगा बेहतर काम

मुख्यमंत्री सेहत योजना की प्रगति के बारे में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत मरीजों को सरकारी तथा सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भर्ती से लेकर छुट्टी तक नकद रहित इलाज की सुविधा मिलती है। राज्य में 23 अस्पतालों में गंभीर देखभाल इकाइयां स्थापित की गई हैं, जिससे जीवन रक्षा सेवाओं की पहुंच में बड़ा इजाफा हुआ है।

इस अवसर पर विधायक बटाला अमनशेर सिंह शैरी कलसी, पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया, एमडी पंजाब हेल्थ सिस्टमज़ कॉरपोरेशन अमित तलवार, उप चेयरमैन पीएचएससी मनिंदरजीत सिंह विकी घनौर, सोनिया मान तथा अन्य अधिकारी एवं नेता भी मौजूद थे।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts