चंडीगढ़

अस्थायी से स्थायी: अध्यापकों के लिए खुशियों भरा दिन।

8 Views
Eduction Minister Harjot Bains Tweet
Eduction Minister Harjot Bains Tweet

शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम: Teachers को रेगुलर किया गया।

दी स्टेट हैडलाइंस 
चंडीगढ़ l 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने वादे को पूरा करते हुए लगभग 12500 कच्चे अध्यापकों (Teachers) की सेवाएं स्थायी रूप से (रेगुलर) करने के आदेश जारी किए हैं। यह फैसला उन अध्यापकों (Teachers) के लिए खुशी का पल है जो करीब 10 साल से अस्थायी तौर पर नौकरी में थे और स्थायी होने का इंतजार कर रहे थे।

भगवंत मान के सीएम पद पर आने के बाद, उन्होंने अध्यापकों (Teachers) के मुद्दे को गंभीरता से देखा और उनकी समस्या को हल करने का प्रयास किया। उन्होंने सरकारी स्कूलों में काम करने वाले कच्चे अध्यापकों को समझने की कोशिश की और उनके योगदान को माना।

यह खबर भी पड़े : Hardik Pandya wife सोशल मीडिया पर छाई

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी ट्वीट करके सीएम के इस फैसले की खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "सभी अस्थायी अध्यापकों (Teachers) को रेगुलराइजेशन लेटर दिए जाएंगे। भगवंत मान ने पंजाब के शिक्षकों की समस्या को समझा और उनके अधिकारों को संवारा।" इससे साफ है कि सरकार ने शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण माना है और उन्हें सम्मान देने का प्रयास किया गया है।

पंजाब सरकार ने लगभग 2 महीने पहले राज्य में एडहॉक, ठेका आधारित, डेली वेज, वर्क चार्ज और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का निर्णय लिया था। इसके तहत 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को ही रेगुलर किया जा सकता था। इस नई पॉलिसी के अनुसार, कर्मचारियों को सेवा नियमों और शर्तों के अनुसार समय-समय पर संशोधन करने की जरूरत है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts