Samana Vidhan Sabha में दफ्तर खोल कर हरचंद बरसट ने किया धमाका
समाना, 18 मार्च, (The State Headlines)। पंजाब विधानसभा चुनाव के आगाज से पहले ही Samana Vidhan Sabha में इस बात को लेकर जंग शुरू होती नजर आ रही है कि समाना से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा ? हालांकि समाना से मौजूदा विधायक व पूर्व मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा पूरी तरह से सरगम है परंतु इसके बावजूद भी पंजाब राज्य मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने समाना में अपना चुनावी खेल शुरू कर दिया है और उन्होंने बीते दिन सामना में अपना खुद का दफ्तर खोलते हुए साफ कर दिया है कि वह भी अब मैदान में उतर चुके हैं और समाना से आम आदमी पार्टी के एक संभावित उम्मीदवार वह भी हो सकते हैं।
हरचंद सिंह बरसट द्वारा न सिर्फ समाना में अपना दफ्तर खोला गया बल्कि चुनावी मुहिम का आगाज तक कर दिया गया है। उनके द्वारा दफ्तर खोलने के साथ-साथ अपने लोगों का एक बड़ा इकट्ट करते हुए उन्हें चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए बोल दिया है। हरचंद सिंह की तरफ से शुरू की गई इस मुहिम को देखते हुए अब सामना में आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक और संभावित उम्मीदवार हरचंद सिंह आमने-सामने भी हो सकते हैं क्योंकि मौजूदा विधायक होने के चलते चेतन सिंह जोड़ा माजरा किसी भी हालत में अपनी सीट को नहीं छोड़ेंगे जबकि दूसरी तरफ हरचंद सिंह इस सीट पर टिकट लेने की हर संभव कोशिश करने में जुट गए हैं जिसकी शुरुआत ही उन्होंने अपना दफ्तर खोलते हुए जाहिर कर दी है।
क्या दिल्ली से हुआ है इशारा ?
हरचंद सिंह आम आदमी पार्टी के पुराने लीडर होने के साथ-साथ इस समय राज्य के जनरल सेक्रेटरी भी है और उनकी तरफ से सामना विधानसभा में अपना दफ्तर खोल कर यह भी स्पष्ट इशारा कर दिया है उनको समाना में काम करने की इजाजत मील गयी है परन्तु यह इजाजत उन्हें दिल्ली से मिली है या फिर लोकल टीम ने ही उन्हें इशारा किया है, यह स्पष्ट उनकी तरफ से भी अभी तक नहीं किया गया है l
यह भी पढ़े :- मोहाली में फिल्म Film City, फिल्म शूटिंग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम : बलतेज पन्नू