चंडीगढ़

सरकार की तरफ से कर्मचारियों को होली का तोहफा, 5% बढ़ाया महंगाई भत्ता

89 Views
7th Pay Commission
7th Pay Commission

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी साल की पहली छमाही के महंगाई भत्ते का जहां इंतजार कर रहे हैं। वही देश के अलग-अलग राज्य ने अपने कर्मचारियों के DA की बढ़ोतरी कर होली के पवित्र त्यौहार का गिफ्ट दिया जा रहा है। त्रिपुरा सरकार की तरफ से कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत 5% महंगाई भत्ते में इजाफा किया गया है। महंगाई भत्ते में इजाफा बढ़कर 25% हो चुका है। 7th Pay Commission

मिली जानकारी के अनुसार त्रिपुरा की सत्तारूढ़ भाजपा के नेता वाली सरकार के माणिक साहा ने इसकी घोषणा की है। साहा ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को सालाना 5% DA जारी करने के लिए अतिरिक्त खर्च को पूरा करने के लिए लगभग 500 करोड रुपए की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से करीब 2 लाख कर्मचारी व पेंशनर को लाभ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री मानिक साहा ने कहा कि कोरोना काल में कई राज्यों के कर्मचारी का वेतन रोक दिया था लेकिन हमारी सरकार ने ऐसा नहीं किया था। बल्कि बिना आंदोलन मांग के DA में 5% बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि वित्तीय दबाव के बावजूद यह फैसला किया गया है। जो सरकार की कर्मचारियों की प्रति सही मंशा को दिखाता है। इस फैसले की सभी को सरहाना करनी चाहिए। 7th Pay Commission

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को करना होगा इंतजार

आपको बता दे कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में अभी तक कोई भी किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। यानी कर्मचारियों को अभी तक इंतजार करना पड़ सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि मोदी सरकार होली के नजदीक भत्ते की बढ़ोतरी कर होली का गिफ्ट दे सकती है। 7th Pay Commission

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts