मुख्यमंत्री भगवंत मान की अकाली और कांग्रेस के लीडरों को तल्ख टिप्पणी
मोगा, 16 फरवरी। अगर मैं किसी समय अस्पताल में चेकअप करने चला जाऊं तो अकाली और कांग्रेसियों को ऐसा लगता है कि पता नहीं क्या हो गया है ? वह तो यहां तक कहना शुरू कर देते हैं कि भगवंत मान तो घर पर बैठ गया है परंतु मैं उन्हें यह बताना चाहता हूं कि भगवंत मान अपने घर पर नहीं बैठेगा बल्कि उनकी जड़ों में बैठ जाएगा। यह लोग कहते फिरते हैं कि वह पता नहीं क्या चीज है लोगों को खरीद लेते हैं और कुछ भी कर लेते हैं। हम तो हर चीज को डरा लेते हैं। परंतु अब इनको सबक सिखाने का समय आ गया है। यह तल्ख टिप्पणी पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा मोगा रैली के दौरान की गई है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा रैली में संबोधन करते हुए कहा कि यह लोग हर बात में ही नुक्स निकालने लग जाते है। इनका कोई भी दूसरा काम नहीं है सुबह उठकर भगवंत मान को गालियां निकालनी है तो दिन में सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों में नुक्स निकालने हैं। पंजाब में 10 लाख रुपए तक का बीमा योजना शुरू की गई है और यह बीमा योजना 10 लाख रुपए तक ही आम लोगों को मिलेगी। इसमें किसी भी पंजाबी को घबराने की जरूरत नहीं है। पंजाब के लोग किसी भी हस्पताल में जाकर अपना इलाज करवा कर घर चले जाए और जो भी पैसा होगा उसका हिसाब आप खुद पंजाब सरकार करती रहेगी। विपक्ष के कहने पर कुछ नहीं होता है सरकार बहुत ही अच्छे तरीके से चल रही है और अच्छी स्कीम को लेकर आई है।
नशा खत्म किया तो तस्करों की तोड़ी कोठियां
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में पिछली सरकारों के दौरान नशे को पैदा किया और सरकारी गाड़ियों में नशे की तस्करी तक की जाने लग गई थी जबकि मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार में नशा जड़ से उखाड़ने की हर संभव कोशिश चल रही है। इस सरकार द्वारा बड़े स्तर पर नशा पंजाब से खत्म कर दिया गया है तो नशे को बेचकर कोठियां डालने वाले तस्करों की कोठियां पर अब पीला पंजा चल रहा है। इस समय हालात यह है कि जब भी किसी गांव में सरकार के अधिकारी पीला पंजा लेकर पहुंचते हैं तो चार-पांच घर तो ताला लगाकर ही भाग जाते हैं कि कहीं उनकी कोठी के टूटने का नंबर तो नहीं आ गया है। जो नशे को बेचते हैं उनके मन में डर रहता है और यह डर रहना भी चाहिए।