ऑपरेशन सिंदूर के पश्चात देश में सिंदूर बांटे जाने की मुहिम पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कटाक्ष करते हुए यहां तक बोल दिया गया है कि क्या अब वन नेशन वन हस्बैंड चल रहा है क्या ?
चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भगवंत मान ने बोला कि सिंदूर का जो मजाक उड़ रहा है वह सभी ने देखा है। अब उनकी तरफ से बोला जा रहा है कि घर-घर सिंदूर बांटा जाएगा तो क्या वन नेशन वन हसबैंड स्कीम चल रही है क्या ?
भगवंत मान द्वारा इस टिप्पणी के करने के पश्चात भाजपा की तरफ से भी एग्रेसिव मोड़ ले लिया गया है और भाजपा ने इस मामले को लेकर भगवंत मान से माफी तक मांगने की मांग कर डाली है। भाजपा का कहना है कि भगवंत मान को इस तरीके से देश की महिलाओं के मामले में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। इस तरह की टिप्पणी करते हुए वह क्या जाहिर करना चाहते है।
Previous
पंजाब बनेगा भारत के लिए शिक्षा का केंद्र: बैंस
Next
पाकिस्तान-आईएसआई को संवेदनशील जानकारी लीक करने के दोष गिरफ़्तार