पंजाब
लालजीत भुल्लर का इस्तीफा अभी तक नही हुया मंजूर, मजीठिया ने उठाए सवाल
चंडीगढ़, 23 मार्च। (The State Headlines)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं हुआ है, जिसको लेकर सियासी गलियारों में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिरकार उनका अस्तिफा मन्जूर करने में इतनी देरी क्यो की जा रही है। उसके पीछे क्या कारण है ?
आखिर इस्तीफा कहां है?
राज्यपाल के पास अब तक क्यों नहीं पहुंचा?
इन सवालों को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि अगर इस्तीफा दिया गया है, तो उसे अब तक मंजूरी क्यों नहीं मिली और लालजीत भुल्लर अभी भी मंत्री पद पर क्यों बने हुए हैं?
जिक्रयोग कि यह मामला अमृतसर के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के कथित सुसाइड केस से जुड़ा है, जिसमें लालजीत भुल्लर पर आरोप लगे है और उन पर FIR भी दर्ज हो चुकी है।
Previous
लोक सभा मेंबर मीत हेयर बने Punjab Cricket Association के सेक्रेटरी
Next
ट्रांसपोर्ट व जेल विभाग संभालेंगे भगवंत मान, नोटिफिकेशन जारी