पंजाब

Laljit Singh Bhullar की छुट्टी : सुसाइड केस में नाम आने के बाद CM भगवंत मान ने लिया इस्तीफा, जांच शुरू

27 Views
Minister Laljit Singh Bhullar
Minister Laljit Singh Bhullar

चंडीगढ़, 21 मार्च, (The State Headlines)। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल व परिवहन मंत्री Laljit Singh Bhullar से इस्तीफा ले लिया है। यह कार्रवाई अमृतसर वेयरहाउसिंग के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के बाद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर मंत्री भुल्लर पर टेंडर अलॉट करने के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया है।

घटना के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान गगनदीप सिंह रंधावा की मौत हो गई। इस मामले ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है और विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया द्वारा लालजीत भुल्लर के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गयी है ।

Laljit Singh Bhullar ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को किया खारिज

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया और पूरे मामले की जांच राज्य के मुख्य सचिव को सौंप दी है। साथ ही अमृतसर पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए स्वयं इस्तीफा दिया है और उन्हें भरोसा है कि जांच के बाद वे निर्दोष साबित होंगे।

यह भी पढ़े :- अदालत में बात करेंगे Rajasthan, तल्ख हुए भगवंत मान

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts