खेल

लोक सभा मेंबर मीत हेयर बने Punjab Cricket Association के सेक्रेटरी

47 Views
Lok Sabha Member Meet Hayer Becomes Secretary of the Punjab Cricket Association
Lok Sabha Member Meet Hayer Becomes Secretary of the Punjab Cricket Association

Punjab Cricket Association के हॉनरेरी सेक्रेटरी के चुनाव में सामने नहीं आया कोई कैंडिडेट

चंडीगढ़ 21 मार्च। (The State Headlines)। लोकसभा सीट संगरूर से संसद में गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (Punjab Cricket Association) के हॉनरेरी सेक्रेटरी की पोस्ट को हासिल कर लिया है। गुरमीत सिंह मीत हेयर के सामने कोई भी उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए नहीं आया था जिसके चलते उन्हें निर्विरोध सेक्रेटरी घोषित कर दिया गया है।

गुरमीत सिंह बरनाला विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं और आम आदमी पार्टी की सरकार में उन्हें शिक्षा मंत्री भी बनाया गया था परंतु लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संगरूर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया गया था। जिसके पश्चात गुरमीत सिंह ने लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की उम्मीद पर खड़ा उतारते हुए जीत हासिल करते हुए संगरूर सीट को आम आदमी पार्टी की झोली में डाला था। संगरूर सीट से चुनाव जीतने के पश्चात गुरमीत सिंह की तरफ से कैबिनेट मंत्री और बरनाला विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था और अब वह संगरूर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व लोकसभा में कर रहे हैं। 

पंजाब में क्रिकेट को लेकर काफी ज्यादा काम करने का किया ऐलान

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन में अब सेक्रेटरी भी बनते हुए उन्होंने खेल के मैदान में भी अपना जौहर दिखाने का ऐलान कर दिया है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन में काफी ज्यादा सुधार की जरूरत वह समझ रहे हैं और जल्द ही आने वाले समय में वह अपनी सीट के अनुसार काम करते हुए पंजाब में क्रिकेट को लेकर काफी ज्यादा काम करने की कोशिश करेंगे।

गुरमीत सिंह मीत हेयर एक नौजवान कैबिनेट मंत्री के साथ ही नौजवान संसद मेबर बन चुके है तो अब वोह नौजवान सेक्रेटरी भी बन गये है। मीत हेयर की काफी उपलब्धिया अन्य भी है। गुरमीत सिंह मीत हेयर एक शानदार क्रिकेटर भी है और उन्होंने ने चंडीगढ़ में काफी फ्रेंडली मैच शतक भी लगाए हुए है।

Read This Also :- Punjab 10 lakh health card : मैकेनिक का हुआ 90 हजार का इलाज मुफ्त

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts