पंजाब

1 November Punjab Day को ‘मैं पंजाब बोलदा हाँ’ बहस रिवायती पार्टियों से राज्य के साथ किए गए द्रोह का जवाब माँगेगी: मुख्यमंत्री

65 Views
1 November Punjab Day
1 November Punjab Day

1 November Punjab Day; पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध किए गए गुनाहों के लिए रिवायती पार्टियों को कभी भी माफ नहीं करेंगे राज्य के लोग

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़, 26 अक्तूबर:
Punjab CM Bhagwant Sing Mann ने आज कहा कि 1 November Punjab Day को Ludhiana में हो रही बहस ‘मैं पंजाब बोलदा हाँ’ के दौरान लोग रिवायती पार्टियों से राज्य के साथ किए गए गुनाहों का जवाब माँगेगे।
इस यादगारी के मौके पर शिरकत करने के लिए Punjab के लोगों को खुला न्योता देते हुए CM Mann ने कहा कि Punjab में अब तक सत्ता में रह चुके सभी राजनीतिक पक्षों से बहस के दौरान अपना पक्ष रखेंगी। उन्होंने कहा कि हरेक पार्टी को अपना पक्ष पेश करने के लिए 30 Minute का समय मिलेगा, जिसमें राज्य से जुड़े मसले उठाए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘मैं पंजाब बोलदा हाँ’ बहस के दौरान प्रोफ़ैसर निर्मल जोढ़ा मंच संचालन करेंगे। 1 November Punjab Day

यह खबर भी पढ़े :

यादगारी के मौके पर शिरकत करने के लिए लोगों को खुला न्योता

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘खुली बहस पंजाब को अब तक किसने और कैसे लूटा के आस-पास केंद्रित होगी। इस बहस में भाई-भतीजे, साले-जीजे, मित्र-साथी, टोल प्लाज़े, जवानी-किसानी, व्यापार-दुकानदार, गुरूओं की बाणी, नहरों के पानी की बात होगी।’’ उन्होंने कहा कि रिवायती पार्टियों के नेताओं ने इन सभी मसलों पर पंजाब के साथ गद्दारी की है जिसके लिए इनको राज्य के लोगों के समक्ष जवाबदेह बनाया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने इन नेताओं को पंजाब निवासियों और मीडिया के सामने खुली बहस के लिए ललकारा था। 1 November Punjab Day
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह नेता पंजाब के साथ की गई गद्दारी के लिए जि़म्मेदार हैं और पंजाब की पीठ में छुरा मारने वालों को इतिहास कभी भी माफ नहीं करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहस लोगों को शीशा दिखाएगी कि कुर्बानी की आड़ में कैसे इन नेताओं ने पंजाब के हितों को अनदेखा करके अपने निजी लाभ सुरक्षित किये। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग इन नेताओं द्वारा निजी हितों की ख़ातिर पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध किए गए गुनाहों को तो कभी भूलेंगे और न ही कभी माफ करेंगे। 1 November Punjab Day

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts