पंजाब

मंत्री भुल्लर ने यूनियन की जायज़ मांगों को मानने का भरोसा दिया

By
1 Views

चंडीगढ़, 15 मई:

Punjab CM Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली Punjab Government हर वर्ग के कल्याण और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और कर्मचारी वर्ग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पंजाब के परिवहन Minister Laljit Singh Bhullar ने पंजाब सिविल सचिवालय में Employees Unions of Punbus and PRTC के साथ मीटिंग करने के दौरान यह बात कही।

मीटिंग के दौरान कर्मचारी यूनियनों द्वारा रखी गई मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार सहानुभूतिपूर्वक सभी मांगों पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी भी संस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं और सरकार हमेशा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

मीटिंग के दौरान यूनियनों द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार पनबस और पी.आर.टी.सी. को और लाभ में लाने और विभागीय कामकाज में और सुधार लाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों संबंधी तकनीकी पहलुओं की जांच करके जल्द रिपोर्ट पेश की जाए।

स. भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए लगातार नए फैसले ले रही है और आने वाले दिनों में भी इसी जिम्मेदारी के साथ काम किया जाएगा।

About

Author at The State Headlines.

View all posts

Share