पंजाब

दफ्तर में समय से नहीं आते अधिकारी, 12 अधिकारियों को नोटिस जारी

11 Views
Aman Arora Renewable Energy
Aman Arora Renewable Energy

-- दफ्तर में समय पर नहीं आने वाला रवैया और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी : अमन अरोड़ा

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़l

चंडीगढ़, 2 मार्चः

दफ्तर में समय से नहीं आने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ करवाई करने का मन सरकार ने बना लिया है l वीरवार को देरी से आने वाले मुलाजिमों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही करते हुये आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की तरफ से मीटिंग में लेट पहुँचने व दफ्तर में समय पर नहीं आने वाले 12 अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिनों के अंदर-अंदर जवाब देने के लिए कहा है।

जिन अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए हैं, उनमें ज़िला टाऊन प्लानर (डी. टी. पी.) सुमन गुप्ता, डी. टी. पी. रितिका अरोड़ा और डी. टी. पी. हरप्रीत सिंह, सहायक टाऊन प्लानर (ए. टी. पी.) गगन चोपड़ा, ए. टी. पी. अमरिन्दरजीत सिंह, प्लैनिंग अफ़सर परमजीत सिंह, प्लैनिंग अफ़सर भुपिन्दर कौर, ए. डी. ओ. कुलदीप सिंह, निजी सचिव सतीश कुमार, सीनियर सहायक वंदना शर्मा, क्लर्क कवि प्रकाश अमोली, स्टेनो गुरप्रीत कौर शामिल हैं।

अमन अरोड़ा अमन अरोड़ा की मीटिंग में लेट पहुंचे अधिकारी

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने मंगलवार को पंजाब सिवल सचिवालय स्थित अपने दफ़्तर में एन. ओ. सीज. से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा और इनके हल के लिए मीटिंग बुलानी थी, जिसमें यह अधिकारी/कर्मचारी समय सिर नहीं पहुँचे थे।

इन अधिकारियों की तरफ से ड्यूटी में इस्तेमाल की कोताही का सख़्त नोटिस लेते हुये कैबिनेट मंत्री ने मुख्य प्रशासक पुड्डा को इन अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और तीन दिनों में जवाब देने के लिए कहा है। निर्धारित समय के अंदर जवाब न देने की सूरत में इन अधिकारियों/कर्मचारियों के खि़लाफ़ कानून मुताबिक बनती कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़े : Old age pension : तुरंत अपनी पेंशन निकालने बजुर्ग, नही तो चली जाएगी सरकार के खाते में वापिस

कामकाज में लापरवाही के प्रति ज़ीरो सहनशीलता

अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने कामकाज में लापरवाही के प्रति ज़ीरो सहनशीलता को अपनाया है। उन्होंने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को दफ़्तरों के कामकाज को और सुचारू ढंग के साथ चलाने के लिए समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित होने की अपील की है जिससे पंजाब के लोगों को पारदर्शी ढंग से निर्विघ्न सेवाएं प्रदान की जा सकें।

बी

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts