पंजाब

ओ भाग गये, ओ भाग गये, BJP Candidate की वीडियो वायरल

91 Views
BJP Candidate in Punjab
BJP Candidate in Punjab

BJP Candidate को नहीं करने दिया जा रहा है गावों में प्रचार

पंजाब लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों (BJP Candidate) को जमकर घेरा जा रहा है तो ऐसे में उनकी वीडियो भी वायरल हो रही है। डिटर्जेंट लुधियाना से भाजपा के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जहां पर रवनीत सिंह भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी की तरफ से भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि रवनीत सिंह बिट्टू एक गांव में प्रचार के लिए गए थे परंतु उसे गांव में वह प्रचार नहीं कर पाए और उन्हें वहां से वापस आना पड़ा।

शायद वहां पर उसे समय स्थिति ऐसी पैदा हो गई थी कि रवनीत बिट्टू व उनके सुरक्षा कर्मचारी काफी तेजी से अपनी गाड़ियों की तरह भागते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि उनके पीछे कोई भी आता हुआ नजर नहीं आया। इस वीडियो में गांव के कुछ बच्चे दिखाई दे रहे हैं और उनकी आवाजें भी सुनाई कि "भाग गए ओ भाग गए"।

https://twitter.com/INCPunjab/status/1790984683066728831

टेंट लगा हुआ है, टेंट में कुर्सियां भी लगी हुई है परंतु खाली पड़ी

इस दौरान वीडियो में यह भी दिखाया जा रहा है कि टेंट लगा हुआ है और उस टेंट में कुर्सियां भी लगी हुई है परंतु टेंट और कुर्सियां मुकम्मल रूप से खाली पड़ी है। इस वीडियो को बनाने वाले व्यक्ति द्वारा कहा जा रहा है कि रवनीत सिंह बिट्टू यहां पर प्रचार करने के लिए आए थे लेकिन टेंट और कुर्सियां खाली ही पड़ी रह गई इस दौरान उन्हें भाग कर गांव से निकलना पड़ा।

https://twitter.com/AAPPunjab/status/1790991213409247531

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts