पंजाब

PSPCL ने तोडा पिछला रिकार्ड, बनाया नया रिकार्ड

26 Views
PSPCL Record
PSPCL Record

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 9 सितम्बर को रिकॉर्ड 3427 लाख यूनिट बिजली की सप्लाई

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 10 सितम्बर l
पंजाब के ऊर्जा एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहाँ बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने 09 सितम्बर को रिकॉर्ड 3427 लाख यूनिट (एल.यू) बिजली सप्लाई की, जबकि पूरा दिन बिजली की माँग लगभग 14,400 मेगावाट रही।  
 
 यहाँ जारी प्रैस बयान के द्वारा यह जानकारी देते हुए ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि इस साल मॉनसून से पहले 23 जून को सबसे अधिक बिजली सप्लाई 3425 लाख यूनिट रही थी। उन्होंने कहा कि अगस्त महीने के दौरान 63 प्रतिशत कम बारिश और सितम्बर महीने में अब तक बहुत कम बारिश होने के कारण बिजली की माँग कृषि, घरेलू और व्यापारिक वर्गों के उपभोक्ताओं के मामलों में ख़ासकर काफ़ी बढ़ गई है।  

यह खबर भी पढ़े :

PSPCL द्वारा अपेक्षित बिजली सप्लाई देने के लिए मुकम्मल प्रबंध

उन्होंने यह कहते कि PSPCL द्वारा किए गए उचित प्रबंधों के कारण पंजाब में उपभोक्ताओं की सभी श्रेणियों को बिना किसी कटौती के बिजली सप्लाई दी जा रही है, इस बात पर ज़ोर दिया कि धान की फ़सल को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र को नियमित बिजली सप्लाई को यकीनी बनाया जा रहा है।  
 
साल 2023 के बिजली उपभोग के आंकड़ों की साल 2022 के साथ तुलना करते हुए हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान राज्य में गर्मी और उमस के कारण पिछले साल के इसी समय के मुकाबले बिजली का उपभोग 8 प्रतिशत से 12 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान अधिक से अधिक माँग 14,500 मेगावाट से 15,000 मेगावाट की रिकॉर्ड रेंज में रही है।  
 
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार PSPCL उपभोक्ताओं ख़ासकर किसानों की ज़रूरत के अनुसार बिजली मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और इस सम्बन्धी मुकम्मल प्रबंध किए गए हैं।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts