पंजाब

Punjab 10 lakh health card : मैकेनिक का हुआ 90 हजार का इलाज मुफ्त

48 Views
Punjab 10 lakh health card, Mechanic gets free treatment
Punjab 10 lakh health card, Mechanic gets free treatment

परिवार के लिए बड़ी राहत बना Punjab 10 lakh health card

पटियाला, 12 मार्च 2026 (The State Headlines Team)। पटियाला जिले के मंडोली गांव के एक मैकेनिक को Bhagwant Mann सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत बड़ी राहत मिली है। इस योजना के कारण गुरतेज सिंह को लगभग 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाव मिल गया। इस इलाज ने उन अफवाहों को भी खत्म करके रख दिया है, जिस में यह कहा जाता था कि मुख्यमंत्री द्वारा जारी Punjab 10 lakh health card से इलाज नही हो रहा है।

दैनिक मजदूरी पर निर्भर गुरतेज सिंह गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद बहादुरगढ़ के चमन अस्पताल में भर्ती हुए। अस्पताल में भर्ती होने के शुरुआती दिनों में ही बेड चार्ज और दवाइयों पर करीब 10,000 खर्च हो चुके थे। डॉक्टरों ने बताया कि कुल इलाज का खर्च 80,000 से 90,000 तक पहुंच सकता है।

गुरतेज सिंह के परिवार के पास न तो जमीन थी और न ही कोई बचत। ऐसे में इलाज के लिए उधार लेना लगभग तय माना जा रहा था। इसी दौरान उन्हें पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के बारे में जानकारी मिली और उनका हेल्थ कार्ड बनवाया गया।

गुरतेज सिंह को छह दिनों तक अस्पताल में मिला पूरा इलाज

Punjab 10 lakh health card : योजना में पंजीकरण के बाद गुरतेज सिंह को छह दिनों तक अस्पताल में पूरा इलाज मिला और इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ा। पूरा खर्च योजना के तहत कवर किया गया।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री Balbir Singh ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अनियमित आय वाले परिवार भी इलाज के खर्च की चिंता के बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बना सकें।

उन्होंने कहा कि बीमारी के समय आर्थिक सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी चिकित्सा सुविधा।

गुरतेज सिंह ने बताया कि अगर यह स्वास्थ्य कार्ड न होता तो इलाज के लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ता, जिससे परिवार पर लंबे समय तक आर्थिक दबाव रहता। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा खर्च उनकी दोनों बेटियों की पढ़ाई और घर के खर्च को भी प्रभावित कर सकता था।

पंजाब सरकार की इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल ₹10 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

करीब 65 लाख परिवारों के लगभग 3 करोड़ लोगों को कवर करने के लक्ष्य के साथ यह योजना राज्य के 800 से अधिक अस्पतालों में 2300 से ज्यादा उपचार पैकेज उपलब्ध करा रही है, ताकि किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति में परिवारों को कर्ज के बोझ में न फंसना पड़े।

यह भी पढ़े :- Progressive Punjab Investors Summit 2026 : 13–15 मार्च को मोहाली में होगा निवेशक सम्मेलन, अरविंद केजरीवाल होंगे मुख्य अतिथि

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts