Punjab Ashirwad Scheme : 728 करोड़ जारी, 1.43 लाख परिवारों को लाभ
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (ध्रुव)। मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार सामाजिक न्याय और लोक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए गरीब वर्गों के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी दिशा में Punjab Ashirwad Scheme के तहत बड़ी राहत देते हुए 728.48 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री Dr. Baljit Kaur ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राशि से 1.43 लाख से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिला है।
सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आशीर्वाद स्कीम गरीब परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरी है, जिससे बेटियों के विवाह के समय परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की बेटियों के आत्म-सम्मान, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित बनाना भी है।
Punjab Ashirwad Scheme बेटियों के विवाह में आर्थिक सहारा
मंत्री ने कहा कि Punjab Ashirwad Scheme गरीब परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरी है। इस योजना के जरिए:
- बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता मिलती है
- परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होता है
- बेटियों के आत्म-सम्मान और सुरक्षित भविष्य को बढ़ावा मिलता है
Punjab Ashirwad Scheme : कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
इस Punjab Ashirwad Scheme का लाभ लेने के लिए:
- आवेदक पंजाब का स्थायी निवासी होना चाहिए
- परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) होना चाहिए
- अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध होना चाहिए
सरकार इस योजना के तहत एक परिवार की दो बेटियों के विवाह के लिए सहायता प्रदान करती है।
सरकार का उद्देश्य
Dr. Baljit Kaur ने कहा कि सरकार का मकसद केवल आर्थिक मदद देना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की बेटियों को सम्मानजनक जीवन और सुरक्षा देना भी है।
उन्होंने कहा कि यह योजना हजारों परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनी है, जिससे वे अपनी बेटियों की शादी सम्मान के साथ कर पा रहे हैं।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि:
- सभी पात्र लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचे
- प्रक्रिया पारदर्शी हो
- आवेदनों में किसी तरह की देरी न हो
सरकार की प्रतिबद्धता
पंजाब सरकार भविष्य में भी ऐसी लोक-हितैषी योजनाओं के जरिए गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि हर बेटी के चेहरे पर मुस्कान और हर परिवार को आर्थिक मजबूती मिले। सुविधा लेने के लिए इस पर करें क्लिक
यह भी पढ़े :- War Against Gangsters : 3 महीनों में 49,298 अपराधियों पर कार्रवाई, 62 हजार से ज्यादा रेड