पंजाब

Punjab Police ने चैन गिरोह को कुछ ही घंटो में किया काबू

38 Views
Punjab Police
Punjab Police

Punjab Police: तेज बाग कॉलोनी में घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां छीनने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान परमिंदर सिंह बिंदर है। जो की पताड़ा के गांव बुरड का रहने वाला है। इस आरोपी के खिलाफ छह मामले पहले भी पुलिस स्टेशन में दर्ज है। Punjab Police

इस मौके पर डीएसपी सिटी टू संजीव शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि आरोपी परमिंदर सिंह बिंदर को पुलिस की तरफ से दो दिन के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली के एसएचओ हरजिंदर सिंह ढिल्लों के द्वारा गठित की गई टीम ने उसे अरेस्ट किया है। Punjab Police

Punjab Police: आरोपी ने बुजुर्ग महिला पर किया था हमला

डीएसपी ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले अपने मुंह को पूरी तरह से ढक लेता था और अधिकतर बुजुर्ग महिलाओं पर ही हमला कर उनकी वालियां छीन कर ले जाता था। उन्होंने बताया कि पिछले दिन ही परमिंदर सिंह बिंदर ने मुंह ढक कर एक बुजुर्ग महिला की कानो की बालियां छीन कर भाग गया था। पीड़ित बुजुर्ग महिला जख्मी हो गई थी। पीड़ित महिला के पोते प्रिंस की शिकायत के आधार पर अनजान व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया था। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज वायरल भी हुई थी। इस सीसीटीवी फुटेज वायरल होने में दिखाई दे रहा था कि किस तरह बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसकी वालियां ले गया था और इस दौरान आरोपी ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। Punjab Police

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts