पंजाब

11th National Gatka Championship चैंपियनशिप की ट्रॉफी पंजाब ने जीती

28 Views
National Gatka Championship
National Gatka Championship

— National Gatka Championship में चंडीगढ़ ने दूसरा और हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर l
देश के सबसे पुराने पंजीकृत गतका संगठन, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित 11वीं National Gatka Championship में पंजाब ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए समग्र ट्रॉफी जीती है जबकि चंडीगढ़ ने दूसरा और हरियाणा राज्य ने तीसरा स्थान हासिल किया है। मेजबान गतका एसोसिएशन ऑफ दिल्ली और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय इस National Gatka Championship में 14 राज्यों के 900 से अधिक लड़कों और लड़कियों ने भाग लिया। National Gatka Championship

National Gatka Championship के अंतिम दिन दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उनके साथ गतका एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के चेयरमैन सर्वजीत सिंह विर्क कार्यकारी सदस्य दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, दिल्ली गुरुद्वारा समिति के सदस्य भूपिंदर सिंह भुल्लर, गुरदेव सिंह, परमजीत सिंह चण्डोक, जसप्रीत सिंह विक्की मान, परविंदर सिंह लकी, हरमिंदर पाल सिंह, मंजीत सिंह भोमा, नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, , अंतर्राष्ट्रीय सिख मार्शल आर्ट्स कौंसिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील तेजिंदरपाल सिंह नलवा भी मौजूद थे। National Gatka Championship

दिल्ली गुरुद्वारा समिति हमेशा देती रही है सिख शस्त्र कला गतका को बढ़ावा

हरमीत सिंह कालका ने अपने संबोधन में दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के गतका टूर्नामेंट (National Gatka Championship) के आयोजन के लिए दोनों गतका एसोसिएशन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा समिति हमेशा सिख शस्त्र कला गतका को बढ़ावा देती रही है और भविष्य में भी समिति ऐसे गतका कार्यक्रमों के लिए नेशनल गतका एसोसिएशन को पूर्ण समर्थन देगी। इस अवसर पर कालका सहित दिल्ली गुरुद्वारा समिति के सभी सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। National Gatka Championship

इस अवसर पर नेशनल गतका एसोसिएशन (National Gatka Championship) के उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी, वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी, सचिव सिमरनजीत सिंह, गतका एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष गुरमीत सिंह राणा, महासचिव जे.पी. सिंह, वित्त सचिव मेजर सिंह, जोगिंदर सिंह बुधविहार, गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के उपाध्यक्ष इंद्रजोध सिंह और सरबजीत सिंह, संयुक्त सचिव रमनदीप सिंह भी मौजूद थे।

11वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप के अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे :-

लड़कियां : (14 साल से कम उम्र) इस श्रेणी में गतका सोटी (व्यक्तिगत) पंजाब पहले, हरियाणा दूसरे, जबकि उत्तराखंड और महाराष्ट्र संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। इसी आयु वर्ग में गतका सोटी (टीम स्पर्धा) प्रतियोगिताओं में पंजाब प्रथम, हरियाणा द्वितीय जबकि दिल्ली और तेलंगाना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। सोटी-फरी (व्यक्तिगत) प्रतियोगिताओं में पंजाब की लड़कियों ने पहला, उत्तराखंड ने दूसरा जबकि चंडीगढ़ और झारखंड की टीम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह, पंजाब पहले, उत्तराखंड दूसरे, जबकि हरियाणा और आंध्र प्रदेश सोटी-फरी (टीम इवेंट) प्रतियोगिताओं में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

बालक: (14 वर्ष से कम उम्र) :-

इस श्रेणी में गतका सोटी (व्यक्तिगत) उत्तराखंड के लड़के पहले, हरियाणा दूसरे, जबकि जम्मू-कश्मीर और पंजाब संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में गतका सोटी (टीम इवेंट) में पंजाब प्रथम, उत्तराखंड दूसरे जबकि राजस्थान और हरियाणा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। इस आयु वर्ग सोटी-फरी (व्यक्तिगत) प्रतियोगिताओं में दिल्ली के लड़के पहले, उत्तराखंड दूसरे और जम्मू-कश्मीर और पंजाब संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह, उत्तराखंड पहले, पंजाब दूसरे, जबकि चंडीगढ़ और दिल्ली सोटी-फरी (टीम इवेंट) प्रतियोगिताओं में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा।

लड़कियां: (अंडर 17) 

इस श्रेणी में, गतका सोटी (व्यक्तिगत), हरियाणा पहले, महाराष्ट्र दूसरे, जबकि चंडीगढ़ और पंजाब संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। इसी आयु वर्ग में गतका सोटी (टीम इवेंट) में हरियाणा पहले, चंडीगढ़ दूसरे और जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना संयुक्त रूप में तीसरे स्थान पर रहा। इस आयु वर्ग में पंजाब की लड़कियों सोटी-फरी (व्यक्तिगत) प्रतियोगिताएं में पहले, दिल्ली दूसरे, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह सोटी-फरी (टीम इवेंट) प्रतियोगिताओं में पंजाब ने पहला, हरियाणा ने दूसरा जबकि चंडीगढ़ और झारखंड ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

बालक: (अंडर 17) :

गतका सोटी (व्यक्तिगत) की इस श्रेणी में, पंजाब के लड़के पहले, दिल्ली दूसरे जबकि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में गतका सोटी (टीम इवेंट) में पंजाब प्रथम, हरियाणा दूसरे जबकि दिल्ली और महाराष्ट्र संयुक्त रूप से  तीसरे स्थान पर रहा। इस आयु वर्ग में सोटी-फरी (व्यक्तिगत) प्रतियोगिताओं में पंजाब के लड़के पहले, चंडीगढ़ दूसरे जबकि दिल्ली और तेलंगाना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह सोटी-फरी (टीम इवेंट) में जम्मू-कश्मीर पहले, हरियाणा ने दूसरा जबकि चंडीगढ़ और दिल्ली संयुक्त रूप से  तीसरे स्थान पर रहा।

लड़कियां: (19 साल से कम उम्र) : –

इस श्रेणी में गतका सोटी (व्यक्तिगत) में चंडीगढ़ पहले, हरियाणा दूसरे, जबकि तेलंगाना और पंजाब संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में गतका सोटी (टीम इवेंट) में चंडीगढ़ पहले, छत्तीसगढ़ दूसरे जबकि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। इस आयु वर्ग में सोटी-फरी (व्यक्तिगत) प्रतियोगिताओं में हरियाणा की लड़कियां पहले, चंडीगढ़ दूसरे, जबकि तेलंगाना और महाराष्ट्र संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह सोटी-फरी (टीम इवेंट) प्रतियोगिताओं में पंजाब पहले, चंडीगढ़ ने दूसरा जबकि जम्मू-कश्मीर और झारखंड ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

बालक: (19 वर्ष से कम आयु) :-

गतका सोटी (व्यक्तिगत) की इस श्रेणी में पंजाब के लड़के पहले, दिल्ली दूसरे जबकि चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में गतका सोटी (टीम इवेंट) में पंजाब प्रथम, छत्तीसगढ़ दूसरे जबकि जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। इस आयु वर्ग में सोटी-फरी (व्यक्तिगत) प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ के लड़के पहले, हरियाणा दूसरे जबकि राजस्थान और जम्मू-कश्मीर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह सोटी-फरी (टीम इवेंट) में जम्मू-कश्मीर पहले, हरियाणा ने दूसरा जबकि चंडीगढ़ और दिल्ली संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा।

लड़कियां: (22 साल से कम उम्र) :-

इस श्रेणी में गतका सोटी (व्यक्तिगत), चंडीगढ़ पहले, पंजाब ने दूसरा, जबकि झारखंड और दिल्ली संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। इसी आयु वर्ग में गतका सोटी (टीम इवेंट) में चंडीगढ़ पहले, पंजाब ने दूसरा जबकि हरियाणा और झारखंड की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। इस आयु वर्ग में सोटी-फरी (व्यक्तिगत) प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ की लड़कियां पहले, हरियाणा दूसरे और बिहार और पंजाब संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह सोटी-फरी (टीम इवेंट) प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ पहले, पंजाब ने दूसरा और हरियाणा और बिहार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा।

बालक: (22 वर्ष से कम आयु) :-

इस श्रेणी में गतका सोटी (व्यक्तिगत) की इस श्रेणी में चंडीगढ़ के लड़के पहले, हरियाणा दूसरे और दिल्ली और जम्मू-कश्मीर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में गतका सोटी (टीम इवेंट), चंडीगढ़ पहले, हरियाणा दूसरे और जम्मू-कश्मीर और दिल्ली संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। इस आयु वर्ग में सोटी-फरी (व्यक्तिगत) प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ के लड़के पहले, पंजाब ने दूसरा जबकि दिल्ली और उत्तराखंड ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह सोटी-फरी (टीम स्पर्धा) प्रतियोगिताओं में पंजाब ने पहला, चंडीगढ़ ने दूसरा जबकि हरियाणा को तीसरा और दिल्ली संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

लड़कियां: (25 साल से कम उम्र) :-

इस श्रेणी में गतका सोटी (व्यक्तिगत) में पंजाब पहले, चंडीगढ़ दूसरे, जबकि जम्मू-कश्मीर और दिल्ली की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। इसी आयु वर्ग में गतका सोटी (टीम इवेंट) प्रतियोगिताओं में पंजाब ने पहला, दिल्ली दूसरा जबकि जम्मू-कश्मीर और झारखंड संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। इस आयु वर्ग में सोटी-फरी (व्यक्तिगत) प्रतियोगिताओं में पंजाब की लड़कियां पहले, दिल्ली दूसरे जबकि झारखंड और जम्मू-कश्मीर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह, सोटी-फरी (टीम इवेंट) प्रतियोगिताओं में पंजाब पहले, दिल्ली ने दूसरा और झारखंड और जम्मू-कश्मीर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

यह खबर भी पढ़े :

बालक: (25 वर्ष से कम आयु) :-

गतका सोटी (व्यक्तिगत) की इस श्रेणी में चंडीगढ़ के लड़के पहले, हरियाणा दूसरे जबकि दिल्ली और जम्मू-कश्मीर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में गतका सोटी (टीम इवेंट) प्रतियोगिताओं में हरियाणा पहले, चंडीगढ़ ने दूसरा जबकि झारखंड और पंजाब की टीम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इस आयु वर्ग में सोटी-फरी (व्यक्तिगत) प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ के लड़के पहले, पंजाब दूसरे और हरियाणा और झारखंड संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह सोटी-फरी (टीम इवेंट) प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ पहले, पंजाब ने दूसरा जबकि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts