पंजाब

लोगों को गुमराह कर गलत, घटिया व मनघड़ंत बयान दे रहा है राजा वडि़ंग-CM

10 Views
CM Bhagwant Mann Punjab Civil Secretariat
CM Bhagwant Mann Punjab Civil Secretariat

Punjab Congress President: पंजाब सरकार ने राज्य के हितों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफऩामा दायर करने का किया दावा

राजेश सचदेवा
चंडीगढ़, 9 नवंबर:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज Punjab Congress President अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग को ‘झूठा’ करार देते हुए उनके गलत, घटिया और मनघड़ंत बयानों के द्वारा लोगों को गुमराह करने के लिए कड़ी निंदा की।

आज यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा वडि़ंग मीडिया के सामने वाह-वाही बटोरने के लिए तथ्यों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के हितों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफऩामा दायर किया है। हलफऩामे का हवाला देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने हलफऩामे में बताया है कि केंद्र सरकार द्वारा 40 सालों से दिए जा रहे प्रोत्साहन राज्य में धान की कृषि को अपनाने का कारण बना है, जिसके स्वरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य के ज़रिये किसानों को लाभ दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े :


इस ग़ैर-संजीदगी और जल्दबाजी ने कांग्रेस पार्टी का बेड़ा डुबा दिया है-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हलफऩामे में आगे लिखा गया है कि धान की बजाय अन्य फ़सलों की खेती करके फ़सलीय चक्र को तोडऩे और कृषि विविधता के लिए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ और अधिक प्रोत्साहन मुहैया करवाया जाएगा, जिससे किसानों को अन्य फ़सलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने विनती की थी कि किसानों को फ़सलीय चक्र में से निकालने के लिए एक टिकाऊ रणनीति की ज़रूरत होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन प्रयासों को लागू करने से फसलों के अवशेष के प्रबंधन में काफ़ी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा वडि़ंग द्वारा अपने हितों के मुताबिक हल्फनामे का हवाला दिया जा रहा है जो कांग्रेसी विधायक के ग़ैर-संजीदा रवैए को दिखाता है। उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेस प्रधान को याद रखना चाहिए कि बसों की संस्थाओं के लिए पत्र लिखने और सुप्रीम कोर्ट में राज्य के हितों की रक्षा के लिए पत्र लिखने में बहुत ज़्यादा अंतर है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस ग़ैर-संजीदगी और जल्दबाजी ने कांग्रेस पार्टी का बेड़ा डुबा दिया है।

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts