नहीं बदले जायेंगे राजा वडिंग, बने रहेंगे पंजाब प्रदेश के प्रधान
कांग्रेस हाई कमान की तरफ से स्पष्ट संदेश, पंजाब में बयान बाजी पर रखा जाए कंट्रोल
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ही रहेंगे। उन्हें बदले जाने का ना ही कोई विचार है ना ही कोई सवाल उठ रहा है। पंजाब में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की ही अगवाई में प्रदेश कांग्रेस काम करेगी। यह स्पष्ट संदेश कांग्रेस हाई कमान की तरफ से पंजाब के सभी कांग्रेस लीडरों को दे दिया गया है।
कांग्रेस के संगठन सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया है कि हाई कमान पंजाब में संगठन को लेकर कोई भी फेरबदल करने का विचार नहीं रखती है। इसके साथ ही पंजाब सभी लीडरों को साथ मीटिंग करते हुए हाई कमान ने आदेश दिए हैं कि कोई भी सोशल मीडिया या फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बयान बाजी नहीं करेगा बल्कि अगर किसी बात को लेकर एतराज है या फिर अपनी बात को रखना है उसको पार्टी प्लेटफार्म पर ही रखा जाए। पंजाब में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी लीडरों को अनुशासन में ही रहना पड़ेगा। इस बात का स्पष्ट और साफ संदेश सभी लीडरों को मीटिंग में दे दिया गया है।