रॉयलिटी को लेकर टेबल पर नही अदालत के होगी बातचीत
चंडीगड़, 20 मार्च (The State Headlines)। Rajasthan को भेजे जाने वाले पानी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टेबल पर बात करने से साफ इनकार कर दिया है और स्पष्ट रूप से कह दिया है कि अब इस मामले में ही राजस्थान से मुलाकात होगी। भगवंत मन की तरफ से अपने अधिकारियों को भी आदेश दे दिया गया है कि इस मामले को तुरंत अदालत में लेकर जाया जाए और वहां से आदेश जारी करवाए जाएं ताकि पंजाब को उनके हिस्से का एक लाख 40 हजार करोड़ मिल सके। इस मामले में अब पंजाब के अधिकारियो द्वारा भी एडवोकेट जनरल से बात करते हुए केस फ़ाइल् तैयार करने के लिए बोल दिया गया है। अब यह केस किसी भी समय अदालत में पहुंच सकता है।
Rajasthan में इस तरह की किसी भी संधि होने से किया था इंकार
राजस्थान सरकार की तरफ से इस तरह की किसी भी संधि होने से साफ इनकार करते हुए कहा गया था कि पंजाब जिस समझौते की बात कर रहा है वह आजादी से पहले राजा महाराजाओं के समय में हुआ था और उसके पश्चात देश आजाद भी हो चुका है और देश का नया संविधान बनने के साथ-साथ पानी को लेकर नहीं समझौते भी हो चुके हैं और उन में से किसी भी समझौते पर पंजाब को पैसे देने का जिक्र नहीं है।
यह भी पढ़े :- Punjab 10 lakh health card : मैकेनिक का हुआ 90 हजार का इलाज मुफ्त