चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह Raja Wading ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें झूठा और गद्दार करार दिया है। राजा वड़िंग ने कहा कि बिट्टू का यह दावा पूरी तरह बेबुनियाद है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उनके साथ किसी तरह की शारीरिक झड़प करना चाहते थे।
राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि वे खुद उस समय मौके पर मौजूद थे और राहुल गांधी ने बिट्टू से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया था, न कि किसी प्रकार की लड़ाई के लिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सार्वजनिक डोमेन में मौजूद है, जो बिट्टू के झूठ को साफ तौर पर उजागर करता है।
रवनीत बिट्टू की भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की एकमात्र योग्यता कांग्रेस के साथ विश्वासघात : Raja Wading
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे आरोप लगाया कि रवनीत बिट्टू की भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की एकमात्र योग्यता कांग्रेस के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि अब बिट्टू अपने नए आकाओं को खुश करने के लिए झूठे आरोप और अपमानजनक बयानबाजी कर रहे हैं।
राजा वड़िंग ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक केंद्रीय मंत्री सार्वजनिक मंच पर इस तरह की भ्रामक और असत्य बातें फैला रहा है, जबकि सच्चाई वीडियो में साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने बिट्टू के व्यवहार को शर्मनाक बताते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और सच ज्यादा दिन छिप नहीं सकता।
यह भी पढ़े :
Tata Punch EV नई अवतार के साथ Indian Market में हुई लॉन्च
New Year Offer Honda SP 125 जबरदस्त लुक के साथ धाकड़ ऑफर में ले जाएँ घर
अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।