पंजाब

Road Accident: टिपर मोटरसाइकिल की टकर, मौत

34 Views
Road Accident
Road Accident

Road Accident: टकर में मोटरसाइकिल सवार की मौत, टिपर ड्राईवर फरार

दी स्टेट हेडलाइंस
समाना
समाना पटियाला रोड पर गाँव लालगढ़ के नजदीक मोटरसाइकिल और टिपर (Road Accident) के बीच टकर हो गई। टकर इतनी खतरनाक थी की मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टिपर ड्राईवर मौके पर फरार होने में कामयाब रहा। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही सदर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर सिविल हस्पताल के मोश्चरी में रखवा दिया गया है। Accident

यह खबर भी पढ़े :

सदर पुलिस अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल और टिपर के बीच टकर होने के कारण मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है और टिपर ड्राईवर मौके पर फरार हो गया है। उन्होंने ने कहा कि लाश को कब्जे में लेकर सिविल हस्पताल में रखवा दिया गया है और मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने ने कहा कि मोटरसाइकिल और टिपर को कब्जे में ले लिया गया है और टिपर चालक के खिलाफ कारवाई शुरू कर दी गई है। Patiala Road Accident         

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts