पंजाब

School Holiday: पंजाब के सभी स्कूल 26 अगस्त तक बंद

7 Views
School Holiday Harjot Bains tweet
School Holiday Harjot Bains tweet

School Holiday: पंजाब में बाढ़ को देखते हुए लिया फैसला

दी स्टेट हेडलाइंस
पंजाब।
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से भाखड़ा और पोंग डैम से पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब में बाढ़ के हालात को देखते हुए सभी स्कूल 26 अगस्त तक बंद (School Holiday) कर दिए गए हैं। इस की जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया पर दी है।

मंत्री हरजोत बैंस ने लिखा-'' हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है। इसे ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। पंजाब के सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल को आज यानी 23 अगस्त से 26 अगस्त तक तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

यह खबर भी पढ़े :

भाखड़ा व पोंग डैम में लगातार छोड़ा जा रहा है पानी

हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से भाखड़ा और पौंग डैम से पानी छोड़ा जा रहा है जिस से गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, जालंधर, मोगा, रूपनगर, कपूरथला, नवांशहर यानी कुल 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts