आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी बलतेज पन्नू का शब्दी हमला
कांग्रेस पार्टी के सांसद मेंबर और पूर्व मुख्यमंत्री Charanjit Singh Channi को इस बात की शर्म आनी चाहिए कि पंजाब में नशे के खिलाफ मुहिम में शामिल होने की जगह वह यह बताते नजर आ रहे हैं कि कहां से नशा मिलेगा और कितनी देर में मिलेगा। चरणजीत सिंह चन्नी पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं इसलिए अगर उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला आया था तो उन्हें तुरंत पुलिस को बुलाना चाहिए था ना कि इस तरीके से वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया का स्टार बनने की कोशिश करनी चाहिए थी।
Charanjit Singh Channi यहां पर यह भूल गए हैं कि वह समाज को नशे से दूर करने की जगह नशे को प्रमोट करने में लग चुके है। इस मामले में चरणजीत सिंह चन्नी के साथ-साथ कांग्रेस को भी शर्म करनी चाहिए कि इस तरह की गतिविधि को पुलिस के माध्यम से रोकने की जगह प्रमोट करने में लगे हुए हैं। यह शब्द हमला आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी बलतेज पन्नू द्वारा किया गया है।
Charanjit Singh Channi वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित कर रहे
बलतेज पन्नू का कहना है कि पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर मुहिम शुरू की जा चुकी है और इस मुहिम में सरकार के साथ साथ विपक्ष में आम लोगों का साथ भी जरूरी रहना चाहिए ताकि पंजाब को नशा मुक्ति किया जा सके परंतु विपक्ष के सांसद मेंबर चरणजीत सिंह चन्नी वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित कर रहे हैं कि पंजाब में कैसे और कहां पर पैसा मिलता है।
इस वीडियो से पंजाब में नशा बेचने वालों और नशा करने वालों को प्रमोशन मिलेगी जबकि इसकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को अपना कर्तव्य निभाते हुए तुरंत पुलिस को बताना चाहिए था ताकि उसे नशे की चेन को खत्म किया जा सकता। चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐसा करने की जगह अपनी प्रमोशन पर जोर दिया है जो कि एथिकली भी गलत है।
यह भी पढ़े :
Tata Punch EV नई अवतार के साथ Indian Market में हुई लॉन्च
New Year Offer Honda SP 125 जबरदस्त लुक के साथ धाकड़ ऑफर में ले जाएँ घर
अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।