पंजाब

Sidhu Moose Wala is back

35 Views

बलकौर सिंह के घर में हुआ पुत्र, लोग बता रहे हैं सिद्धू मूसे वाले की वापसी

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Sidhu Moose Wala is back : सिद्धू मूसे वाला के पिता बलकौर सिंह के घर में आज पुत्र ने जन्म लिया है जिसको लेकर सिद्धू मूसे वाला की वापसी तक की बात सोशल मीडिया पर कहीं जा रही है। लोग बोल रहे हैं कि सिद्धू मूसे वाला फिर से वापस आ गए हैं। घर में हुए पुत्र के जन्म को लेकर सोशल मीडिया पर फोटो तेजी से वायरल हो रही है तो सभी सिद्धू मूसे वाला को बच्चे के रूप में देखना पसंद कर रहे हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर इस समय इसको सर्च किया जा रहा है और देखा जा रहा है।

यहां बताने योग्य है कि सिद्धू मूसे वाला पंजाब का ही नहीं बल्कि देश के साथ-साथ विश्व के कई कंट्री में सिद्धू मूसे वाला को पसंद किया जाता है। भले ही आज सिद्धू मूसे वाला हमारे बीच में नहीं है परंतु उनके गानों की धमक आज भी करोड़ों दिलों में राज कर रही है। सिद्धू मूसे वाला के गए हुए गीत आज जहां हर जगह सोने जा रहे हैं तो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुनने वाले गीत में सिद्धू मूसे वाला के गीत सबसे ऊपर चल रहे हैं।

Sidhu Moose Wala is back कर रहा है ट्रेंड, 2 साल पहले हुया था कत्ल

सिद्धू मूसे वाला पंजाब के मानसा जिले के गांव मूसे वाला से संबंध रखते हैं और 2 साल पहले उनका गोलियों से मार कर कत्ल कर दिया गया था जिसके पश्चात से अभी तक सिद्धू मूसे वाला के दोषियों को सजा मिलने तक का इंतजार किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ सिद्धू मूसे वाला के माता-पिता की तरफ से आईवीएफ के जरिए एक बार फिर से पुत्र को जन्म देने की प्लानिंग की गई थी और आज उनके घर पर सिद्धू मूसे वाला की वापसी कहते हुए एक बेटे ने जन्म लिया है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts