पंजाब

Tata Steel Plant :3200 करोड़ रुपए की लागत, मार्च से होगा कार्यशील

139 Views
Tata Steel Plant - Costing Rs 3200 crore, will be operational from March
Tata Steel Plant - Costing Rs 3200 crore, will be operational from March

2,500 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर होंगे पैदा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, 23 फरवरी। 3200 करोड़ रूपये में पंजाब के लुधियाना में तैयार हो रहा Tata Steel Plant मार्च में कार्यशील हो जायेगा, जिस से पंजाब में जहाँ बड़े स्तर पर स्टील का उत्पादन शुरू हो जायेगा तो वहीँ पर पंजाब के युवाओ को रोजगार मिलेगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि मार्च से लुधियाना में टाटा स्टील के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के कार्यशील होने से पंजाब में उद्योग को बड़ा हौसला मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह प्रोजेक्ट राज्य की प्रगतिशील नीतियों और मजबूत शासन ढांचे में वैश्विक उद्योग के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

टाटा स्टील के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए, जिसमें उपाध्यक्ष (लॉन्ग प्रोडक्ट्स) आशीष अनुपम और कॉर्पोरेट मामलों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि टाटा स्टील ग्रुप दुनिया के अग्रणी स्टील निर्माताओं में से एक है, जिसकी कच्चे स्टील की वार्षिक क्षमता लगभग 34 मिलियन टन है और दुनिया के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में इसका मजबूत स्थान है।

Tata Steel Plant : लगभग 2,500 व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद

मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा स्टील लिमिटेड लुधियाना की हाई-टेक वैली के निकट रीबार मिल के साथ 0.75 एम.टी.पी.ए. इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस आधारित स्टील-मेकिंग सुविधा स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि 115 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में शुरू में लगभग 2,600 करोड़ के निवेश का अनुमान था, जो अब बढ़कर 3,200 करोड़ हो गया है। इस प्लांट से लगभग 2,500 व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के औद्योगिक माहौल को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि यह यूनिट 100 प्रतिशत स्टील स्क्रैप को कच्चे माल के रूप में उपयोग करेगी और टिकाऊ तथा पर्यावरण-अनुकूल उत्पादन प्रक्रिया अपनाएगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस रूट पारंपरिक ब्लास्ट फर्नेस तकनीक की तुलना में कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक कम करता है, जो पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ औद्योगिक विकास के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

जमशेदपुर के बाद भारत में टाटा स्टील का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट

पंजाब सरकार की ओर से निभाई गई सक्रिय भूमिका को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस मेगा प्रोजेक्ट के निर्माण और संचालन को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया है, जो पंजाब की उद्योग-समर्थक नीतियों और सक्रिय शासन ढांचे को दर्शाता है।

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत को राज्य के लिए गौरव की बात बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह जमशेदपुर के बाद भारत में टाटा स्टील का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट है और पंजाब में कंपनी के सबसे बड़े निवेश को दर्शाता है। निरंतर औद्योगिक विस्तार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने प्रोजेक्ट के सफल संचालन और भविष्य में और विस्तार के लिए टाटा स्टील को पूरा समर्थन और सहयोग देने का भरोसा दिया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Read This Also :- Punjab CM bhagwant का बड़ा ऐलान : अब मिलेगा मुफ्त भर पेट राशन

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts