चंडीगढ़

एक शब्द नही बोलेगे कांग्रेसी, प्रधान ने दिए आदेश

1 Views
2000 Note Date Extend
2000 Note Date Extend

-- लुधियाना में इक्कठे होने का दिया आदेश, जुबान से नही निकलेगा एक भी शब्द

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब के कांग्रेसी एक भी शब्द अपनी जुबान से नहीं निकालेंगे बल्कि दिन भर चुप रहते हुए मौन धारण रखेंगे। यह कल सारा दिन होने वाला है और शाम 5 बजे तक किसी भी कांग्रेसी को बोलने की इजाजत नहीं होगी, इसके पश्चात चाहे तो कोई भी काफी बोल सकता है। यह आदेश किसी अन्य ने नहीं बल्कि प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा जारी किए गए हैं। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के आदेशों के पश्चात लुधियाना में पहुंचने वाले कांगसियो को इन आदेशों की पालना करनी पड़ेगी। पंजाब कांग्रेस की तरफ से कल सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक लुधियाना में मौन सत्याग्रह किया जा रहा है। जिसमें सारा दिन धरना स्थल पर चुप रहते हुए बिना एक शब्द बोले कांग्रेस की तरफ से अपना प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे राजनीति को लेकर पंजाब कांग्रेस की तरफ से यह प्रदर्शन करने का फैसला किया गया है जिसके चलते हैं पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग द्वारा मौन व्रत प्रदर्शन के लिए लुधियाना को चुना गया है। इस प्रदर्शन में प्रदेश की लीडरशिप के साथ-साथ सभी पूर्व व मौजूदा विधायकों सहित संसद मेंबरों को पहुंचने के लिए भी कहा गया ताकि मौन रहते हुए भी इस प्रदर्शन की गूंज दिल्ली तक पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से यह मौन व्रत लुधियाना की दाना मंडी में रखा गया है और इस संबंध में लुधियाना कांग्रेस की तरफ से लगभग सभी तैयारियां भी मुकम्मल कर ली गई है।

यहां पर जिक्र योग्य है कि राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से सभी प्रदेश कांग्रेस को आदेश दिया गया है कि वह राहुल गांधी की रद्द की गई लोकसभा सदस्यता व उनके साथ हो रहे व्यवहार को लेकर मौन व्रत के रूप में प्रदर्शन करें जिसके चलते ही यह प्रदर्शन पंजाब प्रदेश कांग्रेस की तरफ से लुधियाना में रखा गया है।

Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts

Share