चंडीगढ़

बालों की मजबूती से लेकर हड्डियों तक कारगर यह तेल

31 Views
Mustard Oil Benefits
Mustard Oil Benefits

Mustard Oil Benefits: हर घर की रसोई में तेल का इस्तेमाल तो खाना बनाने के लिए होता ही है, परंतु इस बात से बहुत कम लोग अवगत है कि कौन सा तेल उनकी सेहत के लिए गुणकारी हो सकता है। उन्हीं सभी तेलों में से एक तेल है सरसों का तेल। इसे अंग्रेजी में मस्टर्ड ऑयल भी बोला जाता है। यह तेल सरसों के फूलों से निकले काले, भूरे या सफेद रंग के बीजों से तैयार किया जाता है। इस तेल की खुशबू काफी ज्यादा तीखी होती है, परंतु यही इसकी गुणवत्ता की पहचान होती है।

भारत देश के पूर्वी इलाकों में सरसों के तेल का इस्तेमाल अधिकतर मात्रा में किया जाता है। इस तेल में इतनी ज्यादा औषधिक गुण मौजूद है कि यह कई तरह की दवाईयों में भी प्रयोग किया जाता है। इसमें मौजूद औषधिक तत्व व्यक्ति के शरीर में होने वाली फंगल इन्फेक्शन, बालों की समस्या, इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने में, जुकाम, खांसी को दूर करने में और मुंह को साफ रखने में बहुत ज्यादा सहायक बन सकते हैं। इसके अतिरिक्त आजकल इसकी लोकप्रियता लोगों में काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है।

सरसों के तेल का प्रयोग सिर्फ खाना बनाने में ही नहीं बल्कि बालों की मजबूती, बच्चों की मालिश करने में, सलाद आदि में भी बहुत ज्यादा कारगर साबित हो सकती है। अंतत यह हमारे शरीर के हर अंग के लिए गुणकारी माना जाता है। आज इस आर्टिकल में हम मस्टर्ड ऑयल के इन्हीं कुछ फायदों के बारे में बताने की कोशिश करेंगे। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़े।

Mustard Oil Benefits: बालों के लिए गुणकारी

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके बाल लंबे और घने हो, जिसके लिए वह बहुत से नए प्रोडक्ट्स का उपयोग करते रहते हैं। परंतु इनमें अनेकों तरह के केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों की मजबूती को काफी हानि पहुंचा सकते हैं। इसकी जगह यदि व्यक्ति सरसों के तेल का उपयोग बालों में लगाने के लिए करता है तो उससे बहुत ही ज्यादा कारगर रिजल्ट्स देखने को मिल सकते है। क्योंकि इससे बालों की लंबाई तो बढ़ती ही है, पर इसमें मजबूती भी अंदरूनी तौर से आती है।

जिसका कारण है इसमें मौजूद विटामिन ए की भरपूर मात्रा, जो बालों को लंबा करने की योग्यता रखता है। इसका उपयोग करने के लिए व्यक्ति अपने बालों को अच्छी तरह धोकर फिर सरसों के तेल को गर्म करके उसकी बालों में मसाज कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति सरसों की तेल में नींबू का रस डालकर लगाए तो बालों में डेंड्रफ की समस्या का निवारण हो सकता है। Mustard Oil Benefits

दांतों को करें मजबूत

सरसों के बीजों से तैयार तेल को दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ज्यादा गुणकारी माना गया है। क्योंकि जब कोई व्यक्ति सरसों के तेल में थोड़ा सा नमक मिलाकर दांतों को साफ करता है तो इससे उसके दांत काफी सफेद हो जाते हैं और उनमें मजबूती भी आ जाती है। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति पीले दांतों की समस्या से ग्रसित है तो वह सरसों के तेल का उपयोग नमक के साथ कर सकता है। इसके अतिरिक्त सरसों के तेल का दांतों में प्रयोग करने से दांत दर्द और पायरिया जैसी समस्या से छुटकारा पाने में भी काफी मदद मिल सकती है। यही कारण है कि बहुत सी कंपनियां आजकल अपनी टूथपेस्ट में इस तेल का इस्तेमाल करने लगे हैं। Mustard Oil Benefits

वजन को करता है कम

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि बाजार में जो अन्य रिफाइंड तेल मिलते है वह व्यक्ति के शरीर के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होते हैं और इससे व्यक्ति के शरीर का मेटाबॉलिज्म भी काफी कमजोर हो जाता है। जिससे खाना सही ढंग से पच नहीं पाता और व्यक्ति का वजन बढ़ने लग जाता है। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति अपने वजन को कम करना चाहता है तो वह सरसों के तेल को एक अच्छा विकल्प मान सकता है, क्योंकि इससे व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म भी काफी मजबूत बनता है। जिससे पाचन तंत्र सही होकर शरीर की चर्बी को कम करने में बहुत ज्यादा सहायक बन सकता है। इसलिए पाचन तंत्र की खराबी से पीड़ित व्यक्ति को रिफाइंड की जगह हमेशा सरसों के तेल या कोई भी अन्य औषधि पूर्वक तेल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। Mustard Oil Benefits

होठों को बनाएं स्वस्थ

अक्सर लोगों को सर्दी और गर्मियों के मौसम में रूकेपन की वजह से होंठ फटने की समस्या हो जाती है जिसमें सरसों का तेल काफी ज्यादा काम आ सकता है इसके लिए यदि किसी के भी होंठ फट रहे हैं तो वह अपने होठों पर लिप बाम लगाने की जगह सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे उनके होंठ फटने बंद हो जाएंगे और वह मुलायम भी बने रहेंगे। Mustard Oil Benefits

मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति सरसों के तेल का प्रयोग खाकर करे या उसे अपने शरीर पर लगाकर यह हर तरीके से व्यक्ति के हड्डियों और मांसपेशियों को तंदुरुस्ती देने में बहुत ही अच्छे रिजल्ट्स दिखा सकता हैं। इसलिए यदि किसी भी व्यक्ति को मांसपेशियों में दर्द होता है तो वह उस जगह पर गर्म सरसों के तेल की मालिश कर सकता है, जिससे उसके शरीर का रक्त संचार सही हो जाता है और शरीर में गर्माहट पैदा हो जाती है।

इससे व्यक्ति को दर्द में काफी राहत मिल जाती हैं। इसके अतिरिक्त सरसों के तेल का प्रयोग यदि सूजन की समस्या के लिए किया जाए तो भी यह बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए व्यक्ति सूजन वाले प्रभावित एरिया पर सरसों के गर्म तेल में लहसुन की कुछ कलियां डालकर उसकी मालिश करें तो यह सूजन और दर्द को कम करने में बहुत ज्यादा मददगार बन सकता है। Mustard Oil Benefits

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात भी कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts