चंडीगढ़

अनेकों बीमारियों का हल है यह एक योगासन

79 Views
Benefits of Surya Namaskar
Benefits of Surya Namaskar

Benefits of Surya Namaskar: योगासन हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए बहुत बड़ा रोल अदा कर सकते हैं। यदि व्यक्ति योगासन का नियमित तौर पर अभ्यास करता है तो यह उसके शरीर में बहुत से रोगों से छुटकारा पाने में सहायक बनते हैं। इन्हीं सभी योगासन में से सूर्य नमस्कार को सबसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है। क्योंकि इस एक अकेले आसन में बहुत से आसन शामिल होते हैं, जो हमारे शरीर की खतरनाक बीमारियों से रक्षा करते हैं।

इस योगासन में सूर्य भगवान की पूजा की जाती है, जिसमें कुल 12 चरण होते हैं और सभी चरण अलग-अलग प्रकार से किए जाते हैं। इसका अभ्यास करने की कोई भी उम्र नहीं है इसे कोई भी व्यक्ति चाहे वह बच्चा, बूढ़ा, नौजवान कोई भी हो अपने शरीर को स्वास्थ्यवर्धक और निरोगी बनाने के लिए कर सकता है। परंतु यदि कोई इसका अभ्यास सुबह सूर्योदय के वक्त करता है तो इसके अधिकतर लाभ देखने को मिल सकते हैं। इससे व्यक्ति का चेहरा भी लिफ्ट होता है। सूर्य नमस्कार में अनेकों तरह की योगासन शामिल होने के कारण यह हमारे शरीर का एक तरह से संपूर्ण व्यायाम करा देता है।

यदि व्यक्ति कोई और व्यायाम नहीं भी कर सकता और वह सूर्य नमस्कार का अभ्यास रोजाना नियमित तौर पर करता है तो उस व्यक्ति का शरीर लंबे समय तक तंदुरुस्त बना रहता है। लेकिन हर व्यक्ति को अपने शरीर के हिसाब से ही कोई भी योगासन करना चाहिए, क्योंकि कई बार यह व्यक्ति के लिए दिक्कतें भी खड़ी कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम सूर्य नमस्कार के कुछ फायदों के बारे में बताने की कोशिश करेंगे। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़े।

Benefits of Surya Namaskar: सूर्य नमस्कार के कुल चरण

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि सूर्य नमस्कार में कुल 12 तरह के योगासन शामिल हो जाते हैं जिन्हें अलग-अलग चरणों में किया जाता है और इन्हें अलग-अलग नाम से ही जाना जाता है और यह आसन है:

  • प्रणाम आसन
  • हस्तउतानासन
  • हस्तपाद आसन
  • अश्व संचालन आसन
  • दंडासन
  • अष्टांग नमस्कार
  • भुजंग आसन
  • पर्वत आसन
  • अश्वसंचालन आसन
  • हस्तपाद आसन
  • हस्तउत्थान आसन
  • ताड़ासन

सूर्य नमस्कार के फायदे

मासिक धर्म में गुणकारी

अध्ययन के अनुसार बताया जाता है कि सूर्य नमस्कार महिलाओं के लिए मासिक धर्म के समय में बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि यह हमारे शरीर का हार्मोनल इंबैलेंस होने से ही रोकता है और योनि से जुड़ी परेशानियों का भी निवारण करता है। इसलिए यदि कोई भी महिला को पीरियड के समय बहुत ज्यादा दर्द होता है या उसे पीरियड्स होते ही नहीं है तो वह सूर्य नमस्कार का रोजाना सुबह अभ्यास कर सकते हैं, जिससे उन्हें बहुत ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं।

इसके अतिरिक्त यदि कोई महिला सूर्य नमस्कार का रोजाना अभ्यास करती है तो इससे उसे अपने आगे आने वाले समय में डिलीवरी के वक्त भी कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता और डिलीवरी काफी आसान बन जाती है। पुराने समय में महिलाएं अक्सर इसका प्रयोग किया करते थे, जिस कारण से उन्हें बच्चे पैदा करने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता था। Benefits of Surya Namaskar

चेहरे पर निखार

योगासन का हमारे चेहरे की चमक पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि जब भी कोई व्यक्ति योगासन का अभ्यास करता है तो उसके शरीर में से अंदरूनी ऊर्जा उत्पन्न होती है। जिससे उसके शरीर में से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। यही कारण है कि हमारे शरीर का जो रक्त प्रवाह है वह शुद्ध हो जाता है जो हमारे चेहरे पर निखार लाता है। इसमें सूर्य नमस्कार तो एक करिश्मा का काम कर सकता है।

यदि कोई व्यक्ति अपने चेहरे पर प्राकृतिक तौर पर ग्लो और लिफ्ट चाहता है तो वह सूर्य नमस्कार का विकल्प इसके लिए चुन सकता है क्योंकि इसका हमारे शरीर पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इतना ही नहीं इससे हमारे चेहरे पर होने वाली अन्य समस्याएं जैसे की झुर्रियां, कील, मुहाँसे, डेड स्किन, दाग धब्बे, पिगमेंटेशन आदि समस्या का भी निवारण हो जाता है और चेहरा खुद-ब-खुद चमकता है। Benefits of Surya Namaskar

पाचन तंत्र की मजबूती

एक स्वस्थ शरीर की निशानी उसके पाचन तंत्र का मजबूत होना होता है, क्योंकि यदि व्यक्ति की पाचन क्रियाएं ठीक है तो उसके सारे शरीर में खाए हुए खाने के पोषक तत्व पहुंच जाते हैं। परंतु अगर उसमें कोई गड़बड़ हो तो इससे व्यक्ति का शरीर अनेकों तरह के रोगों से घिर जाता है। इसलिए हर व्यक्ति अपने पाचन तंत्र को तंदुरुस्त बनाने के लिए सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर सकता हैं, इससे व्यक्ति का पाचन तंत्र तो मजबूत होता ही है बल्कि इसके साथ-साथ अल्सर और गैस जैसी समस्याओं से भी काफी राहत मिल जाती है। इसलिए आयुर्वेद के द्वारा कमजोर पाचन तंत्र वाले व्यक्ति को रोजाना नियमित तौर पर सुबह सूर्य नमस्कार करने की सलाह दी जाती है। Benefits of Surya Namaskar

वजन में कमी

बहुत बार ऐसा होता है कि व्यक्ति अपने गलत खानपान की आदतों की वजह से मोटापे की समस्या का शिकार हो जाता है। जिसे खत्म करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है, क्योंकि यह हमारे शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ा देते हैं और एक जगह जम जाता है। इसमें सूर्य नमस्कार एक बहुत ही अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि इससे व्यक्ति के शरीर का हर एक अंग खींचता है, जिससे उसके शरीर में उर्जा उत्पन्न होती और उसमें से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

इससे फायदा यह होता है कि हमारे शरीर में से चर्बी की मात्रा दिन-ब-दिन खत्म होने लग जाती है और वजन की मात्रा में भी घटौती होती है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति अपना मोटापा कम करना चाहता है तो वह सूर्य नमस्कार का अपने रोजाना जीवन में अभ्यास कर सकता है जिससे उसे बहुत ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं। Benefits of Surya Namaskar

मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती

मिली जानकारी के अनुसार पता चलता है कि सूर्य नमस्कार में जब व्यक्ति एक आसन से दूसरे आसन पर जाता है तो इससे व्यक्ति के शरीर में एक्सरसाइज करने की निरंतरता बनी रहती है। इससे व्यक्ति के शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों में काफी ज्यादा मजबूती आती है और वह काफी लचीली बन जाती है जो जिससे उसे कोई भी कार्य करने में कठिनाई नहीं महसूस होती। सूर्य नमस्कार में 12 आसन शामिल होने के कारण यह हमारे शरीर के हर अंग पर अपना प्रभाव छोड़ता है। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति अपने शरीर को अकड़न से मुक्त और लचीला बनाना चाहता है तो वह सूर्य नमस्कार का अभ्यास अपनी रोजाना जिंदगी में कर सकता है। इसके अतिरिक्त इसके दैनिक अभ्यास से व्यक्ति का शरीर अर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव करने में भी सक्षम हो सकता है। Benefits of Surya Namaskar

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात भी कोई पुष्टि नहीं करता है

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts