पंजाब

Bharatiya Janata Party का यूज एंड थ्रो कल्चर

6 Views
Bharatiya Janata Party Use and Throw Culture
Bharatiya Janata Party Use and Throw Culture

सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू इसके ताजा उदाहरण : हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़, 4 जून 2026: आम आदमी पार्टी (आप) ने Bharatiya Janata Party पर विपक्षी नेताओं को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर बाद में किनारे करने का आरोप लगाया है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा ने राजनीति को ऐसा बाजार बना दिया है जहां वफादारी, विचारधारा और जनादेश का सौदा किया जाता है।

चीमा ने कहा कि Bharatiya Janata Party विपक्षी दलों के नेताओं को अपनी राजनीतिक जरूरतों के लिए आकर्षित करती है और जब उनकी उपयोगिता समाप्त हो जाती है तो उन्हें बेरहमी से दरकिनार कर देती है। उन्होंने पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम लेते हुए कहा कि ये भाजपा की कथित "यूज़ एंड थ्रो" रणनीति के सबसे ताजा उदाहरण हैं।

वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि Bharatiya Janata Party पंजाब में अपनी राजनीतिक मौजूदगी बढ़ाने का भ्रम पैदा करने के लिए दूसरे दलों के चेहरों का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन पंजाब के जागरूक मतदाता इस रणनीति को समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ नेताओं को शामिल करके अपने "पंजाब विरोधी एजेंडे" को नहीं छिपा सकती।

Bharatiya Janata Party को न विचारधारा की परवाह है और न ही जनता के जनादेश की

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा को न विचारधारा की परवाह है और न ही जनता के जनादेश की। पार्टी केवल अपने राजनीतिक हितों के लिए विपक्षी नेताओं को शामिल करती है और बाद में उन्हें नजरअंदाज कर देती है।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग उन नेताओं को माफ नहीं करेंगे जो अपने राजनीतिक हितों के लिए राज्य, किसानों और युवाओं के हितों से समझौता करते हैं। चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब के लोगों के अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए काम करती रहेगी।

यह भी पढ़े :- Private School Fee नियंत्रण कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts