पंजाब

Vigilance Bureau ने नायब तहसीलदार व पटवारी किया गिरफ़्तार

1 Views
2000 Note Date Extend
2000 Note Date Extend


Vigilance Bureau द्वारा खनौरी में ज़मीन की फ़र्ज़ी वसीयत की थी तैयार

दी स्टेट हेडलाइंस
पंजाब।
राज्य में भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने खनौरी में स्थित 14 कनाल 11 मरले ज़मीन के फ़र्ज़ी दस्तावेज़ और खानगी वसीयत तैयार करने के दोष में नायब तहसीलदार और पटवारी को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार किये गए मुलजिम की पहचान नायब तहसीलदार दर्शन सिंह के तौर पर हुई है, जो मौजूदा समय ज़िला मानसा के बरेटा में तैनात है और मुलजिम पटवारी की पहचान बलकार सिंह के तौर पर हुई है। Vigilance Bureau

इस सम्बन्धी आई. पी. सी. की धारा 409, 465, 467, 468, 471 और 120 बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की 13(1) (ए) और 13(2) के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में एफआईआर नं. 29 तारीख़ 23. 8. 23 को दर्ज की गई है। Vigilance Bureau Punjab

यह खबर भी पढ़े :

14 कनाल 11 मरले ज़मीन के जाली दस्तावेज़ किये थे तैयार

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तत्कालीन कानूनगो दर्शन सिंह, जो अब बरेटा में नायब तहसीलदार है, पटवारी बलकार सिंह और तहसीलदार विपन भंडारी ने खनौरी कलां के दीपक राज के साथ मिलीभुगत करके खनौरी में 14 कनाल 11 मरले ज़मीन के जाली दस्तावेज़ और फ़र्ज़ी खानगी वसीयत तैयार की थी।

उन्होंने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो पटियाला की टीमों से तरफ से पटवारी बलकार सिंह और नायब तहसीलदार दर्शन सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे मुलजिम की गिरफ़्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts

Share