पंजाब

Vigilance Bureau Punjab: पंजाब के पूर्व मंत्री की हो सकती गिरफ़्तारी

81 Views
Punjab Vigilance Bureau
Punjab Vigilance Bureau

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़
विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau Punjab) की तरफ से चल रही जाँच पूरी होने पर पंजाब के पूर्व मंत्री की किसी भी बक्त गिरफ्तारी हो सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की गिरफ्तारी किसी भी वक्त विजिलेंस ब्यूरो द्वारा संभव हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ विजिलेंस द्वारा चल रही जांच पूरी हो गई है। यह भी पता चला है कि विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा द्वारा जांच पूरी करने के बाद फाइल मोहाली हेड क्वार्टर को भेज दी गई है। Vigilance Bureau Punjab

यह खबर भी पढ़े :

जांच के दौरान आय के स्त्रोत से अधिक संपत्ति बनाने के सबूत भी मिलने की बात कही जा रही है। यह भी पता चला है कि मनप्रीत सिंह बादल ने गिरफ्तारी के डर से पहले ही अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी है। Vigilance

इसमें मनप्रीत बादल ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ बोले गए शब्दों का एक वीडियो भी अपलोड किया है। जिसके चलते उन्होंने सरकार पर बदले की भावना से गिरफ्तार करने की आशंका जताई है। Vigilance Bureau

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts